{"_id":"30edda1c867cd351c52852af0398ed63","slug":"crime-news-hindi-news-1144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
गांव कर्मगढ़ के खेतों में काम करते समय 11 हजार हाई वोल्टेज का तार गिरने से झुलसे एक व्यक्ति के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के एक्सइन सहित चार बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ मामला मामला दर्ज किया है। हादसे में एक व्यक्ति झुलस गया था, जबकि उसके परिवार के चार सदस्य बाल-बाल बच गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव कर्मगढ़ निवासी राजेंद्र ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेतों से बिजली निगम की 11 हजार वोल्टेज की लाइन निकलती है और उसके तार जर्जर हो चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को की, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। 31 जनवरी को उसका चाचा रामकुमार ओमप्रकाश, हरदीप खेतों की बाड़ पर कांटेदार तार लगाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान खेत के ऊपर से गुजरने वाली 11 हजार हाई टेंशन तार टूटकर खेत में गिरी और कांटेदार तारों के संपर्क में आने से उसका चाचा रामकुमार झुलस गया। उसने आरोप लगाया कि यह हादसा बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से हुआ। अगर समय रहते निगम के अधिकारी शिकायत पर कार्रवाई करते तो बिजली का तार नहीं टूटता। सदर थाना नरवाना पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर बिजली निगम के एक्सईन, एसडीओ, जेई तथा फोरमैन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन