{"_id":"c623b755a776ac404533664a02ac7c02","slug":"crime-hindi-news-961","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर बुजुर्ग महिलाओं के उतारे जेवर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर बुजुर्ग महिलाओं के उतारे जेवर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल मेें दवाई लेने आई दो बुजुर्ग महिलाओं को नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके जेवरात उतारने का मामला सामने आया है। बेहोशी की हालत में मिली दोनों महिलाओं का सामान्य अस्पताल में उपचार चल रहा है। इनमें से एक महिला को देर शाम तक भी होश नहीं आया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिव कॉलोनी रवि थनई ने बताया कि उसकी चाची ईश्वर थनई सोमवार को सफीदों के सामान्य अस्पताल में दवाई लेने गई थी।
देर तक वापस घर नहीं लौटी तो सायं के समय अस्पताल में जाकर देखा, तो उसकी चाची बेसुध हालत में पाई। उसके कानों से सोने की बालियां व हाथों में से सोने की अंगूठी गायब मिली। परिजनों द्वारा पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बेहोशी की हालत में पाई गई दूसरी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला के हाथ पर सोना देवी लिखा हुआ है।