{"_id":"167d056c11829c5a6150bdb12c73dbe9","slug":"crime-hindi-news-919","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में मेडिकल करवाने आए दो गुट हुए आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में मेडिकल करवाने आए दो गुट हुए आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव नगूरां में झगड़े में घायल होकर उपचार अस्पताल में उपचार के लिए आए दो गुट आपतकालीन कक्ष में भिड़ गए। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। एक गुट ने बाप-बेटे की जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को शांत किया।
विज्ञापन
गांव नगूरां में वीरवार को शमशेर तथा कुलदीप पक्ष में खेत में पानी देने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में घायल शमशेर तथा उसका बेटा कप्तान सिंह अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन
जब वे आपातकालीन कक्ष में मेडिकल करवा रहे थे तो इसी दौरान कुलदीप पक्ष के लोग भी वहां मेडिकल करवाने पहुंच गए और दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने हो गए। इससे स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कराया।
विज्ञापन