फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 09 Oct 2015 12:21 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 09 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

रोहतक रोड रेलवे फाटक के निकट रोडवेज बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बस चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव सालवन निवासी अमित ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात अक्तूबर को उसकी मां राजवंती किसी कार्य के लिए जींद आई थी। जब वह रोहतक रोड रेलवे फाटक के निकट पहुंची तो रोडवेज बस चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान गत दिवस उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed