{"_id":"0258dc53599c2bef698adc55fe39aa9c","slug":"crime-hindi-news-864","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी गायक के गनमैन ने की हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणवी गायक के गनमैन ने की हवाई फायरिंग
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव करसिंधु में हरियाणवी रागनियों के कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे को देखते हुए हरियाणवीं गायक के गनमैन ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे वहां पर दहशत का माहौल बन गया। बाद में उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया।
गांव करसिंधु निवासी नरेश कुमार ने गांव में हरियाणवी रागनियों का कार्यक्रम कराया था। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आसपास के गांव के काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे। जब स्टेज पर हरियाणवी महिला कलाकारों द्वारा प्रस्तुती दी जा रही थी तो इस दौरान काफी संख्या में युवक स्टेज पर चढ़ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान हरियाणवी गायक वीरपाल तथा महिला गायक बबली के गनमैन ने बीच बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन युवकों का हंगामा जारी रहा। इस दौरान गायक वीरपाल के गनमैन ने अपने पास मौजूद असलाह से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दहशत का माहौल बन गया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हरियाणवीं कलाकारों को बीच बचाव करके वहां से निकाला। उचाना थाना प्रभारी सोमवीर ढाका के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन