{"_id":"fe1335725a4254ec7407b8140d9bfab0","slug":"crime-hindi-news-849","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लोगों ने व्यापारी से छीने 50 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार लोगों ने व्यापारी से छीने 50 हजार रुपये
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड रेलवे फाटक के निकट कार सवार अज्ञात लोगों ने एक व्यापारी से शनिवार देर शाम को 50 हजार रुपये की नकदी छीन ली। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पैसे छीनने वालों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। रोहतक रोड स्थित चौड़ी गली निवासी व्यापारी राधेश्याम शनिवार देर शाम को अपनी कार में सवार होकर घर जा रहा था। जब वह रोहतक रोड रेलवे फाटक के निकट पहुंचा तो कार सवार लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट करके 50 हजार रुपये की नकदी छीन ली। बाद में आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस पैसे छीनने वालों की तलाश कर रही है।