{"_id":"99aaa5e41f47857ed4f1965dd0c467c8","slug":"crime-hindi-news-842","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे समेत नहर में गिरे दंपति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे समेत नहर में गिरे दंपति
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक पर गोहाना की ओर जा रहे दंपति अपने दो बच्चों के साथ गोहाना रोड पर नूरन खेड़ा गांव के पास नहर में गिर गए। बाइक सवार बुआना निवासी ईश्वर उसकी पत्नी व एक पांच साल के बच्चे को तो राहगीरों ने बचा लिया, लेकिन करीब आठ साल की बच्ची पानी में बह गई। इसके बाद लोगों ने नहर में पानी कम करने की मांग की, लेकिन पानी कम नहीं होने पर बुआना के लोगों ने किनाना गांव के पास जींद-रोहतक मार्ग को जाम कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
सदर थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार को गांव बुआना का ईश्वर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिवार के साथ गोहाना जा रहा था। नूरन खेड़ा गांव के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे ईश्वर, उसकी पत्नी व दोनों लड़का-लड़की टक्कर लगने से बुटाना ब्रांच नहर में जा गिरे।
विज्ञापन
ईश्वर व उसके परिवार के लोगों को नहर में डूबता देख आसपास के लोगों ने ईश्वर, उसकी पत्नी और लड़के को सही सलामत बाहर निकाल लिया। लेकिन ईश्वर की आठ वर्षीय लड़की भावना का कोई पत्ता नहीं चल पाया। भावना के नहीं मिलने व नहर का पानी नहीं रोके जाने को लेकर जुलाना में गांव किनाना बस अड्डे पर बुआना गांव के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दो तरफ से यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
जाम की सूचना मिलते ही जींद सदर थाना प्रभारी सज्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं जाम की सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीण जाम को तब तक खोलने को जारी नहीं हुए तब तक की नहर का पानी नहीं रोका जाएगा। इस पर थाना प्रभारी सज्जन सिंह के अनुसार जाम खुलवाने का प्रयास जारी है।