{"_id":"c7f9e47251745c52fbc04fb1d58e6aa3","slug":"crime-hindi-news-1053","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से प्लाट करवाया नाम, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी तरीके से प्लाट करवाया नाम, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
शहर के विकास नगर में फर्जी तरीके से प्लाट अपने नाम करवाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विकास नगर निवासी रामनिवास ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी मां सावित्री का रोहतक रोड पर प्लाट था। उसके पिता मातूराम तथा मां सावित्री देवी ने अपने बेटे मुकेश की गतिविधियों से परेशान होकर चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया।
इस दौरान उसकी मां सावित्री देवी की मौत हो गई और उसके बाद प्लाट उसके पिता मातूराम के नाम हो गया। इसी दौरान आरोपी मुकेश ने योजनाबद्ध तरीके से गलत शपथ पत्र देकर प्लाट का एक हिस्सा अपने नाम करवा लिया, जबकि मुकेश को पहले ही संपत्ति से बेदखल किया जा चुका था। पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर मुकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।