फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

शराब के एल टू में घुसे हथियारबंद युवक, फायरिंग

Sat, 28 Nov 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sat, 28 Nov 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime

शहर के सफीदों रोड पर कुंदन सिनेमा के पास हथियारबंद चार नकाबपोश युवक लूट के इरादे से अंग्रेजी शराब के डिस्ट्रीब्यूटर कार्यालय मेें घुस गए। जहां पर लुटेरों ने तीन गोलियां चलाई। एक गोली दीवार से टकराकर कार्यालय के इंचार्ज के पांवों में जा लगी।

विज्ञापन


आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन व लोकेट झपट ली। लुटेरों ने कार्यालय के अंदर रखी अलमारी में गोली मारकर तथा पांव से तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में कार्यालय में मौजूद लोगों के विरोध को देखते हुए लुटेरे सभी लोगों को कार्यालय में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना पाकर डीएसपी सिटी दिनेश कुमार यादव, शहर थाना प्रभारी तेजबीर दहिया मौके पर पहुंचे। जहां से एफएसएल की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कार्यालय के इंचार्ज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के रामराये गेट निवासी रविंद्र, हिसार निवासी प्यारेलाल, राजेंद्र तथा कश्मीरी सिंगला ने जींद शहर में अंग्रेजी शराब के ठेकों की एल टू ली हुई है और कुंदन सिनेमा के पास ही कार्यालय बनाया हुआ है। वीरवार देर रात एल टू के तीन कर्मचारी शहर के शराब ठेकों से कैश लेकर कार्यालय में पहुंचे थे।

कार्यालय में कैशियर का काम करने वाले प्यारेलाल ने नकदी को अलमारी में रख दिया और कमरे में जाकर सो गया। इंचार्ज रविंद्र अपने चार-पांच साथियों के साथ दूसरे कमरे में बैठा हुआ था। इसी दौरान नकाबपोश चार युवक कार्यालय में घुस गए।

आरोपियों ने रसोई में खाना बना रहे युवक प्रेम को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाश रसोइये को पकड़कर उसी कमरे में ले गए, जहां रविंद्र तथा उसके साथी बैठे हुए थे। आरोपियों ने जाते ही फायरिंग कर दी और नकदी देने को कहा। गोली दीवार से टकराकर कार्यालय इंचार्ज रविंद्र के पांव में जा लगी।

आरोपियों ने रविंद्र के गले की चेन तथा लोकेट को झपटकर तोड़ लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सो रहा कैशियर प्यारेलाल बाहर आया तो आरोपी सभी को कमरे में घेरे हुए थे। युवकों ने कमरे में रखे हुए अलमारी पर गोली चला दी और बाद में लात मारकर तोड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान प्यारेलाल ने बदमाशों को ललकार दिया। इस पर युवकों ने कमरे के आगे कुंडी लगा दी और फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। बाद में लुटेरे कार्यालय के मुख्य गेट पर कुंडी लगाकर गायब हो गए। प्यारेलाल ने फोन कर दूसरे कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाया और गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला।

लूट की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। घायल रविंद्र को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने रविंद्र की शिकायत पर अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दस लाख रुपये की नकदी बची
कार्यालय के कैशियर प्यारेलाल ने बताया कि एल टू के अंतर्गत शहर के 13 शराब के ठेके आते हैं। वीरवार रात को कर्मचारी नौ शराब के ठेके से लाखों रुपये की पेमेंट लेकर आए थे। कैश की गाड़ी लगभग 9:40 बजे पहुंची थी और उसने तुरंत ही पैसे कैश रूम की अलमारी में रखकर सो गया।

लगभग 9:45 बजे चार युवक पिस्तौल लेकर अंदर घुसे और लगभग पांच से सात मिनट तक कार्यालय में रहे, लेकिन ज्यादा लोगों को देखते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद लगभग 10: 07 मिनट पर घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। प्यारेलाल ने बताया कि लुटेरों ने कार्यालय के जिस कमरे में कैश रखी हुई थी, वहां नहीं पहुंच पाए।

कार्यालय में घुसते ही कहा, शर्मा जी कहां हैं

कैशियर प्यारेलाल ने बताया कि लुटेरे ने घुसते ही रसोई में काम कर रहे युवक प्रेम को पकड़ लिया और पिस्तौल तानकर कहा कि शर्मा जी कहां हैं और नकदी कहां रखी हुई है। रसोइये प्रेम ने कहा कि यहां शर्मा कोई नहीं है तो आरोपी उसे पकड़कर दूसरे कमरे में ले गए जहां कार्यालय इंचार्ज रविंद्र तथा उसके साथ बैठे हुए थे। वहां जाते ही उस कमरे में दो फायर किए और एक फायर बाहर निकलते समय किया। कार्यालय के इंचार्ज रविंद्र ने बताया कि लुटेरों ने इस दौरान फायरिंग करके उसके गले से सोने की चेन तथा लोकेट तोड़कर ले गए।

कंप्यूटर सेंटर का बंद था सीसीटीवी कैमरा
पुलिस ने लुटेरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जहां पर एलटू के साथ लगते कंप्यूटर सेंटर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। जब पुलिस ने कैमरों की जांच की तो पाया कि रात को सीसीटीवी कैमरों को बंद किया हुआ था।

इसके चलते आरोपियों का सुराग नहीं लगा। बाद में पुलिस ने सफीदों गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। इसमें तीन युवक भागते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं है। पुलिस उस मार्ग पर लगे दुकानों के बाहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही ह्रै।


शहर थाना प्रभारी तेजबीर सिंह ने बताया कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट तथा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed