फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, High alert, district, 17-day, major event, loot, murder, firing, jind

जिले में हाई अलर्ट, 17 दिन में सात बड़ी वारदात

Sat, 18 Feb 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 18 Feb 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime, High alert, district, 17-day, major event, loot, murder, firing, jind
अलर्ट के दौरान तैनात एक पुलिस जवान। - फोटो : jind
जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिले में हाई अलर्ट है। तीन दर्जन जगहों पर पुलिस नाके लगे हैं। अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां विभिन्न जगहों पर तैनात हैं। इसके बावजूद जिले में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराध का ग्राफ घटने की बजाय बढ़ रहा है। पिछले 17 दिनों में जिलेभर में 10 बड़ी वारदात हुई हैं, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि, एसएसपी का कहना है कि बेशक वारदात बढ़ी हैं, लेकिन अलर्ट के कारण अपराधी जल्द गिरफ्त में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 29 जनवरी से जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने धरने शुरू किए हैं। इससे पहले ही जिला में हाई अलर्ट किया हुआ है। अलर्ट के दौरान जिला पुलिस के अलावा पांच अर्धसैनिक बलों की कंपनियां यहां आई हुई हैं। वहीं, 600 होमगार्ड कर्मचारी भी पुलिस की मदद के लिए भर्ती किए गए हैं। अलर्ट के दौरान तीन दर्जन स्थानों पर नाके लगा रखे हैं, लेकिन अपराधी इन सभी को धता बताकर शहर जिला भर में पुलिस की मौजूदगी पर ही सवालिया निशान लगा रहे हैं। हैरानी की बात है कि एक फरवरी से पांच फरवरी के बीच आए दिन बड़ी घटनाएं हुईं, जिनमें गोली चलने से लेकर लूट की घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


यूं चला वारदातों का सिलसिला
31 जनवरी
-जुलाना में व्यापारी फोन पर मांगी रंगदारी
एक फरवरी
एक फरवरी को सफीदों में व्यपारी को गोली मारी गई। वहीं नरवाना में मुथुट फाइनेंस कंपनी में दिन दहाड़े एक लाख 82 हजार रुपये की लूट की गई।
-दो फरवरी
जींद के रानी तालाब के पास डाक विभाग के अधिकारी का बैग छीना। इसमें दस हजार रुपये की नकदी और जेवरात थे।
तीन फरवरी
रधाना गांव में मुर्गा स्पलायर का अपहरण कर मारपीट की गई।
- नरवाना में प्लाइवुड विक्रेता को गोली मारी गई।
--चार फरवरी
नरवाना शहर के बीचोंबीच शराब ठेकेदार को गोली मारी
-पांच फवरी
ईंटल गांव के पास बीबीपुर के युवक पर हमला, बाद में अस्पताल में चलाई गोली।
-दस फरवरी
सफीदों में जींद बाईपास पर युवकों का झगड़ा, बाद में अस्पताल में युवक पर चलाई गोली।
-15 फरवरी 
नरवाना के भिखेवाला गांव में शराब ठेके के सेल्समैन की ईंटों से वारकर हत्या

आए दिन चोरी की घटनाएं
पिछले 20 दिन से शहर के हर चौक चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ी है, लेकिन चोरी की घटनाएं आम हो चली हैं। इस दौरान शहर के अर्बन इस्टेट में दो दिन में सात मकानों में चोरी की गई। वहीं, वाहन चोर तो बेफिक्र अपने काम का अंजाम दे रहे हैं। कड़ी चौकसी होते हुए भी दिन के समय चोरियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पर गिरी गाज
नरवाना में लगातार हुई घटनाओं के चलते नरवाना शहर थाना प्रभारी रवीश कुमार को पहले ही लाइन हाजिर किया जा चुका है। हालांकि, वीरवार को जेल से रिहा हो रहे युवक को लेने आए बदमाशों पर कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ा काम किया है। इसमें सात बदमाश गिरफ्तार हुए हैं।


अपराधियों को नहीं छोड़ रही पुलिस
पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी का परिणाम है कि सभी घटनाओं में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बेशक घटनाएं हुई हैं, लेकिन पुलिस ने बहुत ही कम समय में अपराधियों को अदालत तक पहुंचाया है। आगे से घटनाएं नहीं हों, इसके लिए पुलिस और अधिक मुस्तैद है।
शशांक आनंद, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed