{"_id":"58a5f6664f1c1b941ad8404f","slug":"crime-banks-hurt-harassment-officials-asi-suicide-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से आहत एएसआई ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक अधिकारियों की प्रताड़ना से आहत एएसआई ने की आत्महत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Fri, 17 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते हुए डीएसपी सिटी।
- फोटो : jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में गार्ड के तौर पर कार्यरत हरियाणा पुलिस के एएसआई ने बुधवार देर रात को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक एएसआई के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। इसमें उसने दो बैंक अधिकारियों पर गाली गलौच कर प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक एएसआई के बेटे की शिकायत पर बैंक के दो अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोपी बैंक अधिकारियों को गिरफ्तारी तक शव को उठाने से मना कर दिया। बाद में इसकी सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सांगवान व डीएसपी सिटी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को उठाने के लिए तैयार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, अर्बन इस्टेट निवासी सूरजमल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत था और उसके हृदय में दिक्कत होने के बाद उसे पीएनबी बैंक की चेस्ट (कैश) ब्रांच में गार्ड में ड्यूटी लगाई हुई थी। बुधवार देर रात को अपने मकान के पास ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन उसे पंजाब के मोहाली के एक अस्पताल में लेकर जा रहे थे तो अंबाला के निकट उसकी मौत हो गई। बाद में परिजन उसके शव को नागरिक अस्पताल में ले आए।
मौत की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान पुलिस ने एक सुसाइड बरामद किया। मृतक के बेटे नवीन ने आरोप लगाया कि उसका पिता को पीएनबी की चेस्ट में कार्यरत बैंक अधिकारी रणबीर मिर्चपुर, राकेश उसे प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर वह एसएसपी से मिलने गए थे, लेकिन ओएसएएसआई ने एसएसपी को अवगत करवाने की बात कहकर वापस बैंक में भेज दिया। इसके बाद उसके साथ गाली गलौच की। इससे आहत होकर उसके पिता एएसआई सूरजमल ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक नवीन की शिकायत पर पीएनबी के अधिकारी रणबीर मिर्चपुर, राकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, आश्वासन के बाद माने
एएसआई सूरजमल की मौत के बाद परिजन शव को लेकर नागरिक अस्पताल में ले आए। जहां पर पुलिस ने मृतक के शव का वीरवार सुबह पोस्टमार्टम करवा दिया। इसके बाद परिजन आरोपी बैंक अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों द्वारा शव उठाने से मना करने की सूचना पाकर डीएसपी सिटी कप्तान सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। बाद में डीएसपी वीरेंद्र सांगवान नागरिक अस्पताल में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द ही आरोपी बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को उठाने को तैयार हो गए।
सुसाइड नोट में लिखा
सुसाइड नोट में लिखा है कि एएसआई सूरजमल ने लिखा है वह हार्ट का मरीज है और उसके दो स्टेंट डली हुई हैं। इस कारण एसपी साहब के सामने पेश होने पर मेरी ड्यूटी पंजाब नेशनल बैंक की चेस्ट में गार्ड के तौर पर लगा दी। इसमें कार्यरत बैंक अधिकारी रणबीर मिर्चपुर, राकेश अधिकारी बार-बार टोककर मेरी मौत के लिए मजबूर किया। इस दौरान बैंक अधिकारी रणबीर मिर्चपुर कहता कि मेरा बेटा कोर्ट में वकील है। उसके खिलाफ पहले ही 18 मुकदमे दर्ज है, 19वां आपका करवा देना। इसके बाद उसने मुझको गाली दी। इसके बाद एसपी कार्यालय में पेश होने गया ओएसएएसआई मिला। पीछे-पीछे में भी चला गया। उन्होंने बताया आप बैंक चले जाओ, एसपी साहब को मैं बता दूंगा। फिर दोबारा बैंक गया तो गंदा व्यवहार किया, जिसको मैं लिख नहीं सकता हूं। इसलिए वह बैंक अधिकारी रणबीर मिर्चपुर व राकेश के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सुसाइड नोट के आधार पर दोनों बैंक अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुलवंत सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी