{"_id":"589622d04f1c1bda22e81317","slug":"crime-ballyragging-student-face-to-face-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में धक्कामुक्की को लेकर छात्र आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस में धक्कामुक्की को लेकर छात्र आमने-सामने
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
FIGHT SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाहौला से धनखड़ी होते हुए जींद जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में छात्राओं के साथ धक्का मुक्की व फब्तियां कसने के मामले में शनिवार को छात्रों में जमकर कहासुनी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया। नगूरां चौकी प्रभारी जयनारायण ने बताया कि धनखेड़ी गांव के युवाओं ने बताया कि डाहौला गांव से जींद शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थी बस में अधिक भीड़ होने के कारण छात्राओं के साथ धक्का मुक्की व फब्तियां कसते हैं।
इसी मामले को लेकर शनिवार सुबह जींद बस स्टैंड पर डाहौला के विद्यार्थियों ने धनखेड़ी के विद्यार्थियों के साथ मारपीट करते हुए मौके से भाग निकले। गांव के विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने वाले डाहौला के विद्यार्थियों की भनक नगूरां बस स्टैंड पर लगने के चलते विद्यार्थी इस बारे में जानकारी लेने आए थे। लेकिन मामला ज्यादा तूल पकड़ता, इसी दौरान नगूरां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया और दोनों पक्षों को शाम तक चौकी पहुंचने की हिदायत दी है।