फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Crime, ATM, card, changed, 78 thousand, person's, account, jind

एटीएम कार्ड बदल व्यक्ति के खाते से 78 हजार निकाले

Tue, 04 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Tue, 04 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Crime, ATM, card, changed, 78 thousand, person's, account, jind
धोखा दे गए एटीएम - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट रोड नरवाना पर एटीएम से पैसे निकलने गए व्यक्ति का कार्ड बदलकर उसके खाते से 78 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। एटीएम से पैसे हिसार के पडाव चौक हिसार से निकाले गए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि वह एटीएम कार्ड गांव ढावी खुर्द फतेहाबाद निवासी कुलदीप का है।
विज्ञापन


गांव काब्रछा निवासी कृष्णचंद ने शहर थाना नरवाना पुलिस को शिकायत दी कि वह किसी कार्य के लिए नरवाना आया हुआ था। इसी दौरान उसने पैसों की जरूरत हो गई और उसने कोर्ट रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए चला गया, लेकिन एटीएम से पैसे निकालना नहीं आने के चलते वहां पर खड़े एक युवक ने एटीएम कार्ड ले लिया। इस दौरान युवक ने उसके एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर उससे दो हजार रुपये निकालकर मुझे थमा दिए और एटीएम कार्ड भी दे दिया। जब उसने घर जाकर एटीएम कार्ड देखा तो वह उसका नहीं था। इसके बाद वह बैंक की शाखा में गया तो पता चला कि उसका एटीएम कार्ड बदला हुआ है और उसके खाते से 78 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पता चला कि उसके खाते से पड़ाव चौक हिसार के एटीएम से 38 हजार रुपये नकद निकाले गए हैं, जबकि 40 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed