फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime, arrest, jail, Wanted, influence, punk, cavalcade, police, jind

गाड़ियों के काफिले से दबदबा दिखाना चाहते थे बदमाश

Sat, 18 Feb 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Sat, 18 Feb 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime, arrest, jail, Wanted, influence, punk, cavalcade, police, jind
मुठभेड़ के दौरान काबू किए गए युवक। - फोटो : jind
जिला जेल के सामने रिहा हो रहे बदमाश को लेने आए बदमाशों व पुलिस के बीच में हुई मुठभेड़ के आरोप में पकड़े गए छह आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि शातिर बदमाश मनजीत उर्फ रोमियो की रिहाई होने थी। क्षेत्र में उनकी बदमाशी का दबदबा रहे इसके लिए सात-आठ गाड़ियों सवार होकर 30-40 युवक आए थे, लेकिन जेल में बदमाश मनजीत उर्फ रोमियो की पूरी कागजी कार्रवाई नहीं होने के कारण उसे जेल से रिहा नहीं किया गया और वे जेल के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान पुलिस ने वहां पर रेड कर दी। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस इस मामले में जेल से रिहा होने वाले बदमाश मनजीत उर्फ रोमियो के खिलाफ भी धारा-144 लगी होने के बावजूद इतनी संख्या में बदमाशों को बुलाने पर मामला दर्ज कर लिया है। शातिर बदमाश की गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने मनजीत उर्फ रोमियो को शुक्रवार को भी रिहा नहीं किया। पुलिस अब उसके जेल से बाहर निकलते ही गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है। ज्ञात रहे कि हत्या, रंगदारी, हत्या के प्रयास डकैती सहित विभिन्न मामलों में जिला जेल में बंद गांव शामलो कलां निवासी मनजीत उर्फ रोमियो वीरवार शाम को जमानत पर रिहा होना था, लेकिन जेल में पूरी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण उसे देर शाम तक जेल से बाहर नहीं आ पाया।
विज्ञापन


इसी दौरान गैंगस्टर गांव शामलो कलां निवासी श्रीभगवान छह-सात गाड़ियों में सवार 30-40 हथियारों से लैस बदमाशों के साथ जेल के बाहर उसका इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम ने मौके पर छापेमारी कर दी। पुलिस को देखते ही बदमाश गाड़ियों से नीचे उतरकर गलियों से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा पीछा करते देखकर गैंगस्टर गांव शामलो कलां निवासी श्रीभगवान, गांव पातन बहादुरगढ़ निवासी कुलदीप ने अपने पास मौजूद असलाह से पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसमें उनका पीछा कर रहे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर दी। इसमें कुलदीप के हाथ में गोली जा लगी। पुलिस को कार्रवाई को देखते हुए गैंगस्टर श्रीभगवान व गोली लगने से घायल हुए कुलदीप ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और पुलिस ने उसके कब्जे से एक रिवाल्वर बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गांव सिंधवीखेड़ा निवासी प्रदीप, रोहतक निवासी अशोक, गांव बीबीपुर निवासी अशोक, गांव उगालन हिसार निवासी जोगेंद्र, गांव शामलो कलां निवासी अनिकेत, भोलू को मौके से काबू कर लिया, जबकि दूसरे बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, धारा-144 का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।


डीएसपी सिटी कप्तान सिंह ने बताया कि बदमाश मनजीत उर्फ रोमियो को रिहा होने के दौरान गैंगस्टर श्रीभगवान लगभग 30-40 युवकों के साथ जेल के बाहर पहुंचे थे, ताकि रोमियो के रिहा होते ही उसको बाहर स्वागत कर गाड़ियों में सवार होकर अपने साथ ले जाएं। इतनी संख्या में बदमाश दिखाकर वे अपना दबदबा कायम करना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed