{"_id":"625b06151d41d41a0026f2a9","slug":"case-filed-against-two-for-shooting-asi-in-jind-encounter-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: मुठभेड़ मामला एएसआई को गोली मारने पर दो पर केस दर्ज, आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पांच लाख रुपये का ईनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: मुठभेड़ मामला एएसआई को गोली मारने पर दो पर केस दर्ज, आरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा पांच लाख रुपये का ईनाम
Sat, 16 Apr 2022 11:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:38 PM IST
सार
लूट के आरोपियों को पकड़ने आई रोहतक पुलिस के एएसआई अमित शुक्रवार को मुठभेड़ में घायल हुए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए जींद पुलिस जोर लगा रही है।
विज्ञापन
पालवां में वह स्थान जिस तरफ आरोपी फारार हुए हैं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में 2.62 करोड़ रुपये की हुई लूट के मामले में बदमाशों को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात रोहतक पुलिस की टीम आई थी। पालवां गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से एएसआई अमित घायल हो गए थे। इस मामले में रोहतक सीआईए-दो के प्रभारी नवीन कुमार की शिकायत उचाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब जींद पुलिस भी बदमाशों को पकड़ने के लिए जोर लगा रही है।
विज्ञापन
आठ अप्रैल को रोहतक में कैश वैन से दो करोड़ 62 लाख रुपये लूटे गए थे। बदमाशों को पकड़ने के लिए रोहतक सीआईए शुक्रवार को पालवां गांव पहुंची थी। इस टीम में सीआईए-दो प्रभारी नवीन कुमार, एसआई मनोज कुमार, एएसआई अमित कुमार, साइबर सेल रोहतक से एएसआई अमित, हेड कांस्टेबल मुनीष और गाड़ी चालक मनजीत शामिल रहे।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश के दौरान सूचना मिली कि आरोपी पालवां गांव स्थित के शराब के ठेके के पास हैं। जब पुलिस पालवां शराब ठेके के पास पहुंची, तो यहां दो युवक बाइक पर बैठे हुए दिखाई दिए। इनमें पीछे बैठे युवक ने कुल्हाड़ी पकड़ रखी थी। रोहतक सीआईए प्रभारी नवीन कुमार और एएसआई अमित कुमार ने गाड़ी से उतर कर अपना परिचय देते हुए दोनों बाइक सवारों से कहा कि उनसे पूछताछ की जानी है। इसलिए वे अपना नाम-पता बताकर पुलिस जांच में सहयोग करें। आरोप है कि इतना कहते ही दोनों बाइक को मौके पर छोड़ कर पास में मौजूद गली से गांव पालवां की तरफ पैदल भागने लगे।
विज्ञापन
इस पर नवीन कुमार और एएसआई अमित कुमार ने भागते हुए उनका पीछा किया, तो उनमें से एक युवक ने गोली चला दी। यह गोली एएसआई अमित कुमार के पेट में लगी और वह घायल हो कर गिर गए। उसने गिरते गिरते अपने बचाव में हमलावरों की तरफ गोली चलाई। इस पर दूसरे युवक ने नवीन कुमार की तरफ कुल्हाड़ी फेंक दी। इसी दौरान अंधेरे का फायदे उठाते हुए दोनों बदमाश फरार हो गए।
लूट के आरोपियों की सूचना देने वाले को पुलिस देगी पांच लाख रुपये का ईनाम
जींद। रोहतक में आठ अप्रैल को दो करोड़ 62 लाख रुपये लूट मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों की सूचना देने वाले व्यक्ति को रोहतक पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना पुख्ता होनी चाहिए, जिससे बदमाशों को काबू किया जा सके। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
रोहतक पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने कहा है कि जब तक जनता पुलिस का सहयोग नहीं करेगी तो पुलिस को सफलता नहीं मिल पाएगी। अगर किसी व्यक्ति ने लूट के दो आरोपियों की पुख्ता सूचना देकर उन्हें पकड़वाने में मदद करेगा उसे पांच लाख रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति डीएसपी महम हेमेंद्र कुमार मीना के मोबाइल नंबर 7082999107, रोहतक डीएसपी विनोद कुमार 7082999104, सीआईए प्रभारी-एक रोहतक 7082999112, सीआईए-दो 7082999113 व शहर थाना प्रभारी रोहतक के मोबाइल नंबर 7082999122 पर सूचना दे सकता है।