{"_id":"616064888ebc3e93fe365317","slug":"car-hit-by-goods-train-in-narwana-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी: ट्रेन आने से पहले नहीं बंद किया फाटक, चपेट में आई कार, व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे की लापरवाही ने छीन ली जिंदगी: ट्रेन आने से पहले नहीं बंद किया फाटक, चपेट में आई कार, व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
Fri, 08 Oct 2021 09:09 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना/जींद (हरियाणा)
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:09 PM IST
सार
बलविंद्र के परिजनों ने बताया कि करीब एक महीना पहले भी बलविंद्र श्वेता को दवा दिलवाकर ले गया था और अब दूसरी बार आया था। वह अपनी पत्नी को दवा दिलवाकर दोपहर करीब दो बजे वापस करनाल जा रहा था।
विज्ञापन
नरवाना में मालगाड़ी की चपेट में आई कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे कर्मचारी की लापरवाही के चलते शुक्रवार दिन में दो बजे एक कार मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में करनाल निवासी एक व्यक्ति की मौत होई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार करनाल जिले के थारी गांव के निवासी 30 वर्षीय बलिंद्र की पत्नी श्वेता को रसोली है। वह शुक्रवार को उसको दवा दिलवाने के लिए फरैण कलां गांव में आया था। बलविंद्र के परिजनों ने बताया कि करीब एक महीना पहले भी बलविंद्र श्वेता को दवा दिलवाकर ले गया था और अब दूसरी बार आया था। वह अपनी पत्नी को दवा दिलवाकर दोपहर करीब दो बजे वापस करनाल जा रहा था। रास्ते में जब वह नरवाना में उकलाना रोड स्थित रेलवे फाटक को क्रॉस कर रहा था, उनकी कार बठिंडा की ओर से आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - पंजाब की सियासत : अगला हफ्ता बेहद अहम, नई पार्टी का एलान कर सकते हैं अमरिंदर, कांग्रेस चौकस
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के दौरान ट्रेन बलविंद्र की कार को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यह फाटक अकसर बंद रहता है, लेकिन शुक्रवार को ट्रेन आने से पहले ही खुल गया। रेलवे पुलिस के प्रभारी चरण सिंह ने बताया कि रेलवे से मिली सूचना के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।