{"_id":"5707ef024f1c1b966ec81128","slug":"bull-entered-in-beauty-parlor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी पार्लर में घुसे सांड़, सामान व गेट क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची संचालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यूटी पार्लर में घुसे सांड़, सामान व गेट क्षतिग्रस्त, बाल बाल बची संचालक
jind/bureau
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लावारिस पशुओं की समस्या फिर से अब शहर में लोगों के लिए आफत बन चुकी है। जहां एक ओर जींद के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा सहित कई लोग सांडों की चपेट में आने से घायल हो चुके हैं, वहीं अब दुकानदारों को भी इनके हमले का शिकार होना पड़ रहा है।
इस प्रकार हनुमान नगर स्थित एक ब्यूटी पार्लर की दुकान में अचानक दो सांड़ लड़ते-लड़ते घुस गए।
इससे दुकान में रखा सामान व गेट तहस नहस हो गया। आसपास के दुकानदारों की मदद से दोनो सांडों को कड़ी मशक्कत के बाद दुकान से बाहर निकाला गया।
ब्यूटी पार्लर संचालक नीलम ने बताया कि सुबह दुकान खोलकर अंदर अखबार पढ़ रही थी कि अचानक दो सांड़ लड़ते हुए दुकान में घुस गए। इससे दुकान में रखा सामान व काउंटर सामान को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे में वह बाल-बाल बची।
अपोलो चौक पर साड़ों ने मचाया आतंक
शहर में सांडों की भरमार होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन ने कई बार लावारिस गायों और सांडों का ठौर बनाने का एलान किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
सांड़ किस समय बाजार में आमने सामने हो जाए कोई नहीं बता सकता। दिन में कई बार मेन बाजारों और चौकों पर सांडों की लड़ाई देखी जा सकती है। जिससे कई राहगीरों को चोट भी लग चुकी है।
शुक्रवार दोपहर को शहर के अपोलो चौक पर दो सांडों की खूब लड़ाई हुई जिससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। दुकानदारों ने प्रशासन से सांडों का ठौर ठिकाना करने की अपील की है।