{"_id":"63f642406b695da17003b743","slug":"body-of-prince-from-karnal-was-found-in-hansi-branch-canal-safidon-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: करनाल के प्रिंस का था हांसी ब्रांच नहर में मिला शव, लड़की को ले जाने का मामला था दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: करनाल के प्रिंस का था हांसी ब्रांच नहर में मिला शव, लड़की को ले जाने का मामला था दर्ज
Wed, 22 Feb 2023 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 22 Feb 2023 09:56 PM IST
सार
पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने पर परिजनों ने पहुंचकर शिनाख्त की है। युवक की शिनाख्त के बाद नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
हरियाणा के जींद के सफीदों में नहर पुल के पास हांसी ब्रांच नहर में मिले युवक के शव की पहचान करनाल जिले के गांव कुताना निवासी 17 वर्षीय प्रिंस के रूप में हुई है। युवक की शिनाख्त के बाद नागरिक अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल भेज दिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के माध्यम से परिजन को इसकी जानकारी हुई। उधर इस केस की जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि मृतक प्रिंस के खिलाफ 17 फरवरी को एक लड़की को बहलाकर ले जाने का केस भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि पानीपत सदर थाने में 17 फरवरी को ही प्रिंस के खिलाफ एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में शिकायत करते हुए पानीपत क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया था कि उसकी बेटी के स्कूल शिक्षक ने बताया था कि उनकी बेटी स्कूल में किसी जरूरी काम होने की बात कहकर घर के लिए गई थी लेकिन दोबारा स्कूल नहीं पहुंची।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि उसे प्रिंस के साथ बाइक पर देखा गया है। परिजनों का आरोप था कि प्रिंस उसे शादी करने की नीयत से लेकर गया है। उन्होंने प्रिंस के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले से भी प्रिंस की मौत की वजह जोड़कर देख रही है।
पुलिस पता लगाने की काेशिश कर रही है प्रिंस को किसी ने नहर में फैंका था या यह कोई हादसा था। जांच अधिकारी एसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में धारा 174 के तहत कारवाई की गई है। मामले की जांच कर रही है।