फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bike rider caught with two kg 90 grams of ganja in Jind

Jind: दो किलो 90 ग्राम गांजा के साथ बाइक सवार काबू, रोहतक से खरीद कर लाया था आरोपी

Tue, 30 May 2023 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 30 May 2023 12:23 PM IST
सार

जींद सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव दबलैन निवासी सुमित नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। वह नशीले पदार्थ को लेकर बाइक से नरवाना की तरफ आने वाला है। जिसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने सुंदरपुरा रजवाहा पटरी पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Bike rider caught with two kg 90 grams of ganja in Jind
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के सीआईए स्टाफ नरवाना में सुंदरपुरा रजवाहा पटरी पर बाइक सवार व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 2 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी ने ख गांजा रोहतक के एक व्यक्ति से खरीदा था। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज 
सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव दबलैन निवासी सुमित नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। वह नशीले पदार्थ को लेकर बाइक से नरवाना की तरफ आने वाला है। जिसके आधार पर सीआईए स्टाफ ने सुंदरपुरा रजवाहा पटरी पर नाकेबंदी कर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद बाइक सवार व्यक्ति वहां पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को 
विज्ञापन


रोहतक निवासी विनय से खरीदी
रोककर तलाशी ली, टंकी पर रखें पॉलीथिन से 2 किलो 90 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार व्यक्ति की पहचान गांव दबलैन निवासी सुमित के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में सुमित ने बताया कि गाजा पत्ती उसने इंदिरा कॉलोनी रोहतक निवासी विनय से खरीदी थी। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए सुमित तथा उसे गांजा उपलब्ध कराने वाले रोहतक निवासी विनय के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना नरवाना के जांच अधिकारी रोशनलाल ने बताया कि आरोपी से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed