{"_id":"5728e6fa4f1c1be3075ccfee","slug":"attempt-to-kidnap-two-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर बैठी दो बहनों का अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर बैठी दो बहनों का अपहरण का प्रयास
jind/bureau
Updated Tue, 03 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव में कार सवार युवकों ने दो सगी बहनों से छेड़छाड़ करके अपहरण करने का प्रयास किया। दोनों बहनों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक कार में सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण करने, अश्लील हरकत करने तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
सदर थाना नरवाना पुलिस में एक युवती ने दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात को वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव फरैण कलां निवासी नरेंद्र, नरेश, महीपाल गाड़ी में सवार होकर आए और उनके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने आते ही उनके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।
अपहरण करके उन्हें गाड़ी में डालने का प्रयास भी किया। लेकिन उनके द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों से घिरा देखकर आरोपी कार में सवार होकर फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव फरैण कलां निवासी नरेंद्र, नरेश, महीपाल के खिलाफ अपहरण, अश्लील हरकत तथा एसएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एसएसपी से मिले ग्रामीण
दो बहनों के अपहरण के प्रयास के मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीण गांव फरैण कलां के सरपंच रामेश्वर के साथ एसएसपी राकेश कुमार आर्य से उनके कार्यालय में मिले। इस दौरान लड़कियों के परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने बताया कि उनकी लड़कियों का अपहरण करने का प्रयास करने वाले लोग दबंग हैं। उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। एसएसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने तथा आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।