{"_id":"53cd079286ee131a2a43322a7ea06b32","slug":"attach-with-knife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालमवाला में युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दालमवाला में युवक पर चाकू से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दालमवाला में रंजिश के चलते एक युवक को चाकू से हमला करके घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दालमवाला निवासी रमेश वीरवार को बाइक के टायर में पंक्चर लगवाने गांव के बस अड्डा स्थित दुकान पर गया हुआ था। दुकान के सामने ही स्थित मकान में रहने वाले दीपक के साथ उसकी रंजिश चल रही थी। रमेश के भाई कृष्ण ने बताया कि इसी दौरान दीपक उसके पास पहुंचा और चाकुओं से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन