{"_id":"64802f737180ffb2ce087cd6","slug":"another-major-crackdown-on-drug-peddlers-by-cia-narwana-team-in-jind-woman-arrested-with-five-kilos-of-ganja-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: सीआईए नरवाना की टीम की नशा तस्करों पर एक और बड़ी कारवाई, पांच किलो गांजा सहित एक महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: सीआईए नरवाना की टीम की नशा तस्करों पर एक और बड़ी कारवाई, पांच किलो गांजा सहित एक महिला काबू
Wed, 07 Jun 2023 12:49 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:49 PM IST
सार
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में बराय गस्त पड़ताल धमतान साहिब से कालवन रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक मौजूद थी कि सीआईए टीम को खुफिया सूचना मिली कि रेवर गांव की एक महिला तस्कर जो गांजा बेचने का धंधा करती है।
विज्ञापन
जींद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद में सीआईए स्टाफ नरवाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत नरवाना सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह की टीम ने एक और बड़ी कारवाई करते हुए धमतान साहिब गांव से एक महिला नशा तस्कर को पांच किलोग्राम गांजा सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान रेणु पत्नी टिंकू वासी रेवर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बतलाया कि सीआईए नरवाना की एक टीम एएसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में बराय गस्त पड़ताल धमतान साहिब से कालवन रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक मौजूद थी कि सीआईए टीम को खुफिया सूचना मिली कि रेवर गांव की एक महिला तस्कर जो गांजा बेचने का धंधा करती है। इस समय साहसी बस्ती धमतान साहिब में गांजा की खरीद फरोख्त के लिए आने वाली है। सीआईए टीम ने खुफिया सूचना बारे तुरंत उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया और मुखबिर की बताई जगह पर ट्रैप लगाया।
विज्ञापन
महिला बस्ती में काले रंग का बैग लिए आती दिखाई दी
थोड़ी देर बाद एक महिला साहसी बस्ती में काले रंग का बैग लिए आती दिखाई दी जो सामने पुलिस की सरकारी गाड़ी को देखकर वापिस मुड़कर घबराकर भागने की कोशिश करने लगी। सीआईए टीम ने शक की बिनाह पर तत्परता से कारवाई करते हुए महिला कांस्टेबल हिन्दराज कौर की मदद से आरोपी को थोड़ी दूरी पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
काले रंग के बैग से कुल पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया
मौके पर राजपत्रित अधिकारी रवि कुमार एसडीओ एचएसएएमबी नरवाना को बुलाकर उनकी हाजिरी में महिला कांस्टेबल हिन्दराज की मदद से आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे में लिए काले रंग के बैग से कुल पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला आरोपी का पूरा परिवार नशा तस्करी से जुड़ा हुआ है। आरोपिया का पति व भाई भी एनडीपीएस के मुकदमा में हेरोइन व चरस रखने के आरोप में जेल में बंद है । सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ निरंतर सख्त कारवाई अमल में लाई जा रही है ।