फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   aleged rape by academy director of girl

एकेडमी संचालक पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने के आरोप

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर की एक एकेडमी में फार्म भरने के लिए गई छात्रा के साथ दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एकेडमी संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ दुराचार, साजिश रचने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने 11 अप्रैल को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शहर की एक एकेडमी में फार्म भरने गई थी। जहां से वह लापता हो गई। उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी का अपहरण एकेडमी के संचालक ने अन्य युवकों के साथ मिलकर किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने उस समय एकेडमी संचालक अशोक, उसके सहयोगी संदीप, राजेश के खिलाफ अपहरण करके बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस तभी से गायब हुई युवती की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत दिवस युवती घर पर लौट आई और उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसे नशीले पदार्थ पिलाकर उसके साथ जबरदस्ती शादी कर ली और उसके फोटो भी बनवा लिए। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एकेडमी संचालक अशोक, संदीप व राजेश के खिलाफ दुराचार, धोखाधड़ी, साजिश रचने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed