फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of installing GPS in vehicle of the District Transport Department officer were presented in the court

Jind: सुखविंद्र को थी गाड़ी में GPS लगाने की जानकारी, शैलेंद्र व्हाट्सअप ग्रुप से बताता था लोकेशन

Mon, 22 Aug 2022 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:01 PM IST
सार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया है। अमन और जगमेंद्र का रिमांड पूरा होने पर जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके मोबाइल को जब्त करने के अलावा अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। 

विज्ञापन
Accused of installing GPS in vehicle of the District Transport Department officer were presented in the court
सांकेतिक तस्वीर (Car GPS Tracker)

विस्तार

हरियाणा के जींद में जिला परिवहन अधिकारी की गाड़ी में जीपीएस लगाने के आरोपी सफाखेड़ी निवासी अमन का सहयोग कैथल के खरोदी गांव निवासी सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र ने किया था। उसने ही डिवाइस लगाने की जानकारी दी। दूसरे आरोपी कैथल के प्यौदा गांव हाल आबाद बहादुर शास्त्री मार्ग प्यौदा रोड कैथल निवासी शैलेंद्र उर्फ सिंद्र वाहन चालकों को आरटीए टीम की लोकेशन बताता था और वह खुद भी एक व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन है।

विज्ञापन

 

दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों को एक-एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके मोबाइल को जब्त करने के अलावा अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी अमन और जगमेंद्र को भी अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन

 

पूछताछ में सामने आया है कि सुखविंद्र लोकेशन देने के लिए 10 से 15 हजार रुपये लेता था। फिलहाल इस मामले में 11 आरोपियों की जमानत पर अदालत में सुनवाई हुई, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


29 जुलाई को दर्ज हुआ था केस 
आरटीओ की गाड़ी में डिवाइस लगाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 18 अगस्त को हिसार जिला के कंवारी गांव निवासी जगमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी ने रिमांड के दौरान बताया था कि सफाखेड़ी निवासी अमन ने आरटीए की गाड़ी में डिवाइस लगाया था। उसके बाद अमन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार देर रात गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है। 

अमन के परिजनों व पुलिस के बीच हुई थी झड़प
शनिवार रात को इस मामले में आरोपी अमन के परिजन सीआईए थाना में पहुंच गए थे। यहां ग्रामीणों व पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इसमें डिटेक्टिव इंचार्ज समेत दो पुलिस कर्मचारी घायल हो गए थे। कुछ ग्रामीण भी इसमें घायल हुए थे। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार कर तीन वाहन जब्त किए थे। पुलिस ने 17 लोगों को नामजद कर 30 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 


पुलिस ने सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र और शैलेंद्र उर्फ सिंद्र को अदालत में पेश कर एक-एक दिन के रिमांड पर लिया है। अमन व जगमेंद्र की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र ने अमन का डिवाइस लगाने में सा दिया था जबकि शैलेंद्र उर्फ सिंद्र ने व्हाटसअप गु्रप बनाया हुआ था। वह गु्रप में लोकेशन बताने के बदले वाहन चालकों से रुपये लेता था। -रवि खुंडिया, डीएसपी जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed