{"_id":"15995d2db97def9cd404b3523535438f","slug":"accusd-sucide-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के हत्यारोपी ने जेल में की आत्महत्या
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के विचाराधीन बंदी ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जेल के बाथरूम में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, इसी के चलते अल सुबह उसने जेल के बाथरूम में फांसी लगा ली।
आत्महत्या की सूचना पाकर मजिस्ट्रेट राकेश शर्मा ने जेल में पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और उनकी देखरेख में ही सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए न्यायिक जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव लुदाना निवासी परमेंद्र शहर के शिव कालोनी में रहता था। गत 26 अगस्त को उसकी पत्नी पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परमेंद्र पर पत्नी के हत्या करने के आरोप लगे थे और उसके बाद से जेल में बंद था। जेल में बंद होने के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस दौरान वह जेल में बंद अन्य लोगों से बातचीत भी नहीं करता था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार अल सुबह उसने जेल की बैरक में बने बाथरूम में अपनी चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी बैरक में बंद अन्य बंदी सुबह उठकर बाथरूम में गए तो उसका शव लटका मिला।
बंदियों ने इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी इसके बारे में सूचित किया। बंदी द्वारा आत्महत्या की सूचना पर मजिस्ट्रेट राकेश शर्मा जेल में पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया और बैरक में बंद अन्य लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
इसके बाद पुलिस मृतक के भाई जोगेंद्र को जेल के अंदर लेकर गई और घटना स्थल के बारे में अवगत कराया। आत्महत्या की सूचना पाकर उसके परिवार के काफी लोग जेल पहुंच गए और हत्या की आशंका जताने लगे।
मृतक के भाई जोगेंद्र ने बताया कि परमेंद्र अपनी पत्नी की हत्या के आरोप लगने के बाद से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परेशानी के चलते ही उसने आत्महत्या की है। बंदी द्वारा आत्महत्या करने की न्यायिक जांच शुरू कर दी है।
ये लगे थे आरोप
शिव कालोनी निवासी परमेंद्र की पत्नी पूजा शहर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका कार्यरत थी। 26 अगस्त की रात को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई गांव भालोठ रोहतक निवासी जितेंद्र ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की उसके पति परमेंद्र ने हत्या करके शव को फांसी पर लटकाया है।
उसने आरोप लगाया कि परमेंद्र उसके साथ अक्सर मारपीट करता था और मायके से पैसे लगाने का दबाव डालता था। जब डिमांड पूरी नहीं हुई तो उसने उसकी हत्या करके शव को साजिश के तहत फांसी के फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति परमेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था और तभी से जेल में बंद था।
शहर थाना प्रभारी तेजबीर दहिया ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद परमेंद्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परमेंद्र जेल में बंद होने के चलते मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। मामले की न्यायिक जांच की जा रही है। परिजनों ने मामले में किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए है।