{"_id":"5c2fb139bdec22571b3c2de7","slug":"91546629433-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबीर सिंह कॉलोनी में युवक को चाकू दिखाकर पर्स छीन ले गए दो युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामबीर सिंह कॉलोनी में युवक को चाकू दिखाकर पर्स छीन ले गए दो युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को चाकू दिखाकर पर्स छीन ले गए दो बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रामबीर सिंह कॉलोनी में रात को लगभग साढ़े 11 बजे अपने घर जा रहे एक युवक से चाकू दिखाकर दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया। बैंक में 10 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रामबीर सिंह कॉलोनी निवासी कपिल मलिक ने कहा कि वह सुबह किसी कार्य से हिसार गया था। हिसार से लौटते समय उसे रात हो गई। लगभग साढ़े 11 बजे वह पटियाला चौक पर बस से उतरा और पैदल-पैदल अपने घर की तरफ चला। जब वह अपनी कॉलोनी की गली में मुड़ा तो पीछे से एक युवक ने उसे लात मारी, जिससे वह गिर गया। जब उसने उठने का प्रयास किया तो एक अन्य युवक ने उसे चाकू दिखाकर उसका बैग छीन लिया और दोनों फरार हो गए। कपिल ने कहा कि उसके बैग में 10 हजार रुपये की नकदी, पेन कार्ड, आधार कार्ड, लाइसेंस, बाइक की आरसी, तीन एटीएम कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पटियाला चौक चौकी प्रभारी यशवीर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।