फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चार दोस्त आईटीआई में पढ़े एक साथ, लूट और डकैती भी की एक साथ, गिरफ्तार

चार दोस्त आईटीआई में पढ़े एक साथ, लूट और डकैती भी की एक साथ, गिरफ्तार

Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
चार दोस्त आईटीआई में पढ़े एक साथ, लूट और डकैती भी की एक साथ, गिरफ्तार
चार दोस्त आईटीआई में पढ़े एक साथ, लूट और डकैती भी की एक साथ, गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद, रेवाड़ी, करनाल, नारनौल के साथ-साथ अन्य जिलों में डकैती और लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को डिटेक्टिव स्टाफ ने सफीदों के गांव सिल्लाखेड़ी के स्टेडियम से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक होंडा सिटी कार, चार देसी पिस्तौल, 17 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। सभी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। इनमें से चार युवक एक साथ दो वर्ष पहले आईटीआई में पढ़ते थे। आईटीआई पास करने के चारों दोस्तों ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान इनके अन्य किसी और वारदात में शामिल होने के बारे में पूछताछ करेगी। दर्जन भर घटनाओं में शामिल पांचों बदमाश पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी पवन शर्मा, परमजीत सिंह समोता, डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार व साइबर इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ युवक सिल्लाखेड़ी गांव के स्टेडियम के अंदर बैठकर राहगीरों को लूटने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव राजपुरा भैण निवासी बिट्टू उर्फ पोला, सुमित उर्फ मन्नी, नाहर कॉलोनी जींद निवासी कृष्ण उर्फ बाबा, ओम नगर निवासी सचिन, पटियाला चौक निवासी निशांत उर्फ विक्की में हुई है। पुलिस को बदमाशों के पास से एक होंडा सिटी कार, चार देसी पिस्तौल, 17 कारतूस, एक टार्च बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने जींद से छह लाख रुपये, रेवाड़ी से दस लाख व 12 लाख, करनाल से 45 लाख व नारनौल में 10 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया है। डीएसपी पवन शर्मा ने बताया कि बिट्टू के खिलाफ 10, सुमित के खिलाफ दो, कृष्ण उर्फ बाबा के खिलाफ सात, सचिन के खिलाफ छह व निशांत के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के निर्देश दिए।


चार एक साथ पढ़ते थे दो वर्ष पहले आईटीआई में
गांव राजपुरा भैण निवासी बिट्टू उर्फ पोला, नाहर कॉलोनी निवासी कृष्ण उर्फ बाबा, ओम नगर निवासी सचिन व पटियाला चौक निवासी निशांत उर्फ विक्की एक साथ जींद की आईटीआई में दो वर्ष पहले एक साथ पढ़ते थे। यहीं से इन्होंने अपराध की दुनिया में पांव जमाना शुरू कर दिया। एक-दो वारदातों को इन्होंने पढ़ाई करते समय ही अंजाम दिया था। सभी युवक 20 से 30 वर्ष के हैं। आज तक यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे। हालांकि इनका पुलिस रिकार्ड में नाम आ चुका था, लेकिन पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। पुलिस की गिरफ्त में नहीं आने के कारण ही यह युवक वारदात पर वारदात को अंजाम देते चले गए।
विज्ञापन


बिट्टू के खिलाफ आपराधिक मामले
1 - पांच अप्रैल 2011 को जींद थाना में 363, 366, 376 के तहत मामला दर्ज।
2 - 16 अप्रैल 2016 को जालंधर पंजाब थाना में 406, 420 के तहत मामला दर्ज।
3 - 28 जनवरी 2017 को बरवाला थाना में 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज।
4 - 18 जनवरी 2018 को जींद सदर थाना में 365 का मामला दर्ज।
5 - 31 मार्च 2018 को थाना सिविल लाइन करनाल में 457, 380 का मामला दर्ज।
6 - तीन अगस्त 2018 को रेवाड़ी थाना में 379-ए का मामला दर्ज।
7 - पांच जुलाई 2018 को सिटी जींद थाना में 323, 341, 342, 392 आईपीसी का मामला दर्ज।
8 - 24 जुलाई 2018 को थाना शहर नारनौल में 341, 342, 392, आर्मज एक्ट का मामला दर्ज।
9 - 10 मई 2018 को मॉडल टाउन रेवाड़ी थाना में 392, 506 आईपीसी व आम्र्ज एक्ट का मामला दर्ज।
10 -10 अगस्त 2018 को थाना सफीदों में 399, 402 व आम्र्ज एक्ट का का मामला दर्ज।

सुमित उर्फ मन्नी के खिलाफ मामले
1 - तीन अगस्त 2018 को रेवाड़ी थाना में 379 के तहत मामला दर्ज।
2 - 10 अगस्त 2018 को थाना सफीदों में 399, 402 व आर्म्ज एक्ट का मामला दर्ज।

कृष्ण उर्फ बाबा के खिलाफ मामले
1 - 18 जनवरी 2018 को जींद सदर थाना में 365 आइपीसी का मामला दर्ज।
2 - 31 मार्च 20 18 को थाना सिविल लाईन करनाल में 457, 380 का मामला दर्ज।
3 - 10 मई 2018 को मॉडल टाऊन रेवाड़ी थाना में 392, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
4- पांच जुलाई 2018 को सिटी जींद थाना में 323, 341, 342, 392 आईपीसी का मामला दर्ज।
5 - 24 जुलाई 2018 को थाना शहर नारनौल में 341, 342, 392, आर्म्स एक्ट का का मामला दर्ज।
6 - तीन अगस्त 2018 को रेवाड़ी थाना में 379 ए का मामला दर्ज।
7- 10 अगस्त 2018 को थाना सफीदों में 399, 402 व आर्म्ज एक्ट का का मामला दर्ज।
सचिन के खिलाफ मामले
1 -10 मई 2018 को मॉडल टाउन रेवाड़ी थाना में 392, 506 आईपीसी व आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
2- पांच जुलाई 2018 को सिटी जींद थाना में 323, 341, 342, 392 आईपीसी का मामला दर्ज।
3- 24 जुलाई 2018 को थाना शहर नारनौल में 341, 342, 392, आर्म्स एक्ट का का मामला दर्ज।
4- तीन अगस्त 2018 को रेवाड़ी थाना में 379 ए का मामला दर्ज।
5- 10 अगस्त 2018 को थाना सफीदों में 399, 402 व आर्म्ज एक्ट का का मामला दर्ज।
6- 27 सितंबर 2014 सिटी जींद थाना 323, 341, 506, 148, 149 आईपीसी का मामला दर्ज।

निशांत उर्फ विक्की के खिलाफ मामले
1 -पांच जुलाई 2018 को सिटी जींद थाना में 323, 341, 342, 392 आईपीसी का मामला दर्ज।
2-24 जुलाई 2018 को थाना शहर नारनौल में 341, 342, 392, आर्म्स एक्ट का का मामला दर्ज।
3- तीन अगस्त 2018 को रेवाड़ी थाना में 379 ए का मामला दर्ज।
4-10 अगस्त 2018 को थाना सफीदों में 399, 402 व आर्म्स एक्ट का का मामला दर्ज।
फोटो कैप्शन
11जेएनडी10 :
पुलिस टीम की गिरफ्त में पांचों आरोपी व उनसे बरामद असलाह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed