{"_id":"5aeb56394f1c1b87098b7b20","slug":"91525372473-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
घर की छत पर सो रहे युवक पर पड़ोसियों ने किया हमला, मामला दर्ज
-- तीन महिलाओं सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव अकालढ़ में घर की छत पर सो रहे एक युवक पर उसके पड़ोसियों ने हमला कर दिया। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अकालगढ़ निवासी विक्रम ने कहा कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। रात को वह छत पर सो रहा है। अचानक उसके पड़ोसी रामफल, राजू, रोशनी, मीनू व एक अन्य महिला रेनू ने उस पर लाठी व डंडों के साथ हमला बोल दिया। विक्रम ने कहा कि शोर सुनकर उसकी मां बाहर निकली व उसने अन्य पड़ोसियों की मदद से उसे छुड़वाया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में रामफल, राजू, रोशनी, मीनू व रेनू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।