फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कुश्ती में हार का बदला लेने के लिए की हत्या

कुश्ती में हार का बदला लेने के लिए की हत्या

Sun, 25 Jun 2017 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती में हार का बदला लेने के लिए की हत्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव धड़ौली के पहलवान मनजीत की हत्या को एक साल पहले गांव में हुई कुश्ती में जीत से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मनजीत को शुरुआत से ही कुश्ती में रुचि थी और प्रतिदिन गांव के अखाड़े में कुश्ती खेलता था। मनजीत ने खेल स्कूल निडानी में दाखिला लिया था और वहां पर कुश्ती खेली। वहां उसने नेशनल स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और आसपास के क्षेत्र में होने वाली ओपन प्रतियोगिता में भाग लेकर कुश्ती जीती थी। परिजनों का कहना है कि उसकी कुश्ती का शौक ने ही उसकी जान ले ली। मृतक के ताऊ के लड़के कृष्ण ने बताया कि उसका 23 वर्षीय भाई मनजीत की लगभग एक साल पहले गांव के ही कुश्ती खेलने वाले प्रवीन के साथ मुकाबला हुआ था। जहां मनजीत ने प्रवीन को हरा दिया था। कुश्ती के बाद मनजीत और प्रवीन के बीच में कहासुनी हो गई। इसको लेकर अक्सर उनके बीच में झगड़ा होने लगा। लगभग एक सप्ताह पहले भी मनजीत और प्रवीन के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जहां पर प्रवीन ने मनजीत को धमकी दी थी कि अब से वह अपनी जिंदगी के दिनों की गिनती करना शुरू कर दे। दोनों के बीच में झगड़े के बाद प्रवीन के परिजन भी उनके घर आए थे और झगड़े की जानकारी दी थी। उसने आरोप लगाया कि गांव के शराब ठेकेदार संजय उसके भाई मनजीत को साजिश के तहत घर से गाड़ी में बैठाकर लेकर गया। जहां बाद में प्रवीन, जयभगवान, सिकंद्र, कृष्ण भी सवार हो गए। पांचों आरोपियों ने उसके भाई की हत्या करके शव को गांव आसन के खेतों में फेंका है।

खुद जांच पड़ताल करके दर्ज करवाए बयान
पुलिस के अनुसार मनजीत का शव शनिवार शाम को ही बरामद कर लिया था, लेकिन उस समय परिजनों ने सोच समझकर बयान देने के लिए कहा। जहां पर पुलिस को बार-बार बयान दिए, लेकिन परिजनों को संतुष्टि नहीं हुई। इस कारण पुलिस को बयानों की कई बार कॉपी फाड़नी पड़ी। बाद में मृतक के ताऊ के लड़के कृष्ण ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर खुद जांच करने के बाद पांचों लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, एसएसपी से मिले
नागरिक अस्पताल में पहुंचे मृतक के परिजनों ने बार-बार पुलिस कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। इसके बाद परिजन शव को उठाने से पहले एसएसपी शशांक आनंद से मिलने के लिए गए। जहां पर परिजनों ने बताया कि हत्या करने वाले लोग प्रभावशाली है और उनको अंदेशा है कि पुलिस मामले में ढील कर सकती है। इस पर एसएसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे खुद मामले पर नजर रखेेंगे और किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अविवाहित था मृतक
मृतक मनजीत परिवार में सबसे छोटा था। मनजीत और कर्मबीर के अलावा एक बहन है, जो शादीशुदा है। मनजीत और कर्मबीर की शादी नहीं हुई थी। मृतक मनजीत परिवार के लोगों के साथ खेतीबाड़ी में सहयोग करता था।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापामारी
मामले के जांच अधिकारी राम कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कुश्ती में हार का बदला लेने के लिए की हत्या
लगभग एक साल पहले मनजीत से कुश्ती हार गया था प्रवीन
बीच में कई बार दोनों में हुए झगड़े, परिवार के समझाने पर हो जाते थे शांत
घर से बुलाकर गाड़ी में बैठाकर ले गए थे आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed