{"_id":"5c82b8bcbdec2213e648e025","slug":"71552070844-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई बाइक, दो मजदूरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना से सफीदों जा रहे दो मजदूरों की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वीरवार रात साढ़े दस बजे हुए हादसे में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मरने वाले किशन की पत्नी आशा ने कहा कि रात को साढ़े दस बजे उसका पति किशन, देवर राधे, पड़ोसी अंजू व शंकर निजी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर सफीदों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जींद अपोलो रोड पर नरवाना की तरफ जा रहे एक ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही किशन व राधे की मौत हो गई। पड़ोसी शंकर और अंजू घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर घायलों को जींद स्थित नागरिक अस्पताल में लाया गया। आशा ने बताया कि वह राजस्थान अलवर के लोहामंडी की मूल निवासी है। वह अपने पति व देवर के साथ पिछले कई सालों से नरवाना में रेलवे स्टेशन पर बने गोदाम में मजदूरी करते थे। वीरवार रात उसका पति किशन, देवर राधे व पड़ोसी अंजू व शकर बाइक पर सवार होकर सफीदों की तरफ जा रहे थे। रास्ते में जींद के पास अपोलो रोड पर अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसे किशन चला रहा था। पुलिस ने मृतक किशन की पत्नी आशा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।