{"_id":"5c7acdcebdec2211b7060d72","slug":"71551551950-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद भाई को चरस पहुंचाती महिला काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंद भाई को चरस पहुंचाती महिला काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद भाई को चरस देने पहुंची बहन काबू
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला कारागार में बंद भाई को चरस पहुंचाने की कोशिश करते जेल कर्मियों ने एक महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर महिला के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पंजाब के जिला पटियाला के गांव बीबीपुर निवासी रेखा देवी का भाई जिला कारागार में विचाराधीन बंदी है। शुक्रवार दोपहर बाद रेखा अपने भाई से मुलाकात के लिए जिला कारागार पहुंची। रेखा अपने भाई के लिए पैंट शर्ट लेकर पहुंची थी। जिस पर जेल कर्मियों को कुछ संदेह हुआ। जांच करने पर उसमें चरस पाई गई। चरस का वजन चार ग्राम पाया गया। जेल कर्मियों ने चरस समेत पेंट को कब्जे में ले महिला को हिरासत में ले लिया और उसे सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया। जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेखा के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।