फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिस्तौल के बल पर बाइक सवारों ने दो जगह की लूट

पिस्तौल के बल पर बाइक सवारों ने दो जगह की लूट

Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर बाइक सवारों ने दो जगह की लूट
पिस्तौल सटाकर बदमाशों ने दो जगह की लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की मौजूदगी को धता बताते हुए सोमवार को हथियारबंद युवकों ने दो स्थानों पर लूट की। पुलिस को दी शिकायत में छाप्पर निवासी सुमेर सिंह और सफीदों की राजीव कॉलोनी निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह रात को करीब नौ बजे नए बस स्टैंड रोड पर मस्जिद के पास अपनी गाड़ी को साइड में रोककर लघु शंका के लिए उतरे ही थे कि उसी समय मोटरसाइकिल सवार तीन युवक आए और उसकी मोटरसाइकिल को गाड़ी के आगे रोक दिया। दो युवकों ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी। जब अपने बचाव के लिए दोनों को धक्का मारा तो वे खानसर चौक की ओर भाग खड़े हुए। तीसरा युवक गाड़ी की चाबी, तीन हजार रुपये से भरा पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एटीएम व जरूरी को लेकर फरार हो गए. हिसार जिला के खेदड़ गांव निवासी हरीश ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ नगर के खानसर चौक पर अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए और उनके ऊपर पिस्तौल तानकर उनका सारा सामान, पर्स, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। जाते-जाते उसके सिर पर चोटें भी मार गए। थाना प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार पुलिस ने दोनों शिकायत पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed