फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परिवारिक अनबन के चलते सुसराल पक्ष के लोगों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

परिवारिक अनबन के चलते सुसराल पक्ष के लोगों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
परिवारिक अनबन के चलते सुसराल पक्ष के लोगों से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या
पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव अंटा मेें सोमवार को 23 वर्षीय महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने सुसराल पक्ष के मारपीट करके तंग करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतका प्रियंका के पिता की शिकायत पर पति, सांस, देवर व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसराल पक्ष द्वारा बिना पोस्टमार्टम के ही दाह संस्कार करने की योजना बनाई गई थी। मायके पक्ष के लोगों ने दोपहर बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते हशी थाना प्रभारी समरजीत पुलिस टीम के साथ तुरंत गांव में पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया। इसके बाद पुलिस ने जींद से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का जायजा लेते हुए जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। घटनास्थल पर एक स्टूल रखा हुआ था और मकान की छत पर लगे पंखे पर दो चुन्नी बंधी हुई थी। पुलिस ने शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि मृतका के पिता महाबीर के ब्यान पर महिला के पति अतर सिंह, सास संतोष, देवर सोमपाल व ननद सुषमा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पानीपत जिले गांव कुराड़ निवासी प्रियंका उर्फ सोनिया की मां सुनीता, भाई सोनू व पिता महाबीर के अनुसार उन्होंने प्रियंका की शादी ढाई साल पहले गांव अंटा निवासी अतर सिंह के साथ की थी। सुसराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे, जिनसे तंग आकर प्रियंका ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम करवाए दाह संस्कार करने की थी तैयारी
प्रियंका के भाई सोनू, पिता महाबीर व मां सुनीता ने बताया कि उन्हें सोमवार करीब 11 बजे सुसराल पक्ष से फोन पर प्रियंका के गंभीर होने की सूचना दी, जिसके कुछ देर के बाद फोन आया कि वह मर चुकी है। जिसे वे सफीदों के नागरिक अस्पताल ले आए है। जबकि उसे अस्पताल में नहीं ले जाया गया था। सोनू ने आरोप लगाए कि रविवार अलसुबह उसकी बहन मर चुकी थी। उन्होंने जब गांव अंटा में जाकर देखा तो वह दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे। उन्होंने स्थिति को भांपते हुए करीब तीन बजे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव में एक निजी एंबुलेंस बुलाकर शव को अपने कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed