{"_id":"5a3577784f1c1b9e678c2117","slug":"71513453432-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी को चलाने के नाम पर लेने और बाद में फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार करके अपने नाम करवाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 20 पंचकूला निवासी मुकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अप्रैल 2012 में एक पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी खरीदी थी। उसके बिजनेस पार्टनर सेक्टर चार पंचकूला निवासी बिजेंद्र कुमार ने कुछ दिन के लिए गाड़ी चलाने के लिए ली थी। बाद में उसने जब गाड़ी वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद पंचायत हुई तो उसने चार माह में पैसे देने की बात कही, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसी बीच जितेंद्र ने गांव ठिठोली निवासी जितेंद्र के साथ मिलकर उसकी गाड़ी के फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार करके अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।