फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें

अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें

Sun, 19 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अन्य यात्रियों को आई मामूली चोटें
हरियल चौक पर सवारियों से भरी रोडवेज बस पलटी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। शहर के हरियल चौक पर सवारियों से भरी रोडवेज बस का ब्रेक फेल होने से पलट गई। बस में सवार आठ लोगों को गंभीर और आठ-दस अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि कोई बड़ा वाहन सड़क पर नहीं आया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज की कुरुक्षेत्र डिपो की बस रविवार दोपहर हिसार से चलकर वाया नरवाना कुरुक्षेत्र जा रही थी। बस जब नरवाना के हरियल चौक पर पहुंची तो चालक ने बस की स्पीड कम करने की कोशिश की लेकिन ब्रेक फेल हो गया। नियंत्रित करने की कोशिश में बस पटल गई गई। घटना होते ही आसपास के लोग बस के पास पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला व घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बस में सवार गांव सिडोद निवासी शकुंतला, कला, गांव दनौदा निवासी रोशनी, कैथल निवासी नेहा, उचाना निवासी केला, तृष्णा, एक साधू, बस का परिचालक राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि अगर यह बस यहां पर नहीं पलटती तो और कोई बड़ा हादसा हो सकता था। बस के चालक व परिचालक राजेश ने बताया कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के चलते हुआ है। चालक ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कंट्रोल करने के दौरान बस पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से बस को उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed