फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   परिचालक की हत्या

परिचालक की हत्या

Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
परिचालक की हत्या
ट्राला चालक ने लोहे की राड से परिचालक की हत्या
विज्ञापन


उचाना। गांव खटकड़ के निकट एक ढाबे पर ट्राला चालक ने अपने ही सहायक की लोहे की कुंडी से वार करके हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम उस समय दिया जब चालक सहायक सो रहा था। बाद में चालक शव को ट्राले के अंदर डालकर मृतक के गांव में ले गया। जहां पर परिवार के लोगों ने ट्राले के अंदर शव को देख लिया। इसके बाद आरोपी ट्राले को छोड़कर फरार हो गया। बाद में परिवार के लोगों ने इसकी सूचना उचाना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
गांव मदनहेड़ी हिसार निवासी सत्यवान ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कृष्ण गांव के ही पवन के साथ ट्राले पर परिचालक की नौकरी करता था। लगभग एक माह पहले वह उसके पास नौकरी पर लगा था। पवन ने गुड़गांव की एक कार कंपनी में ट्राले को लगाया हुआ था। एक अक्टूबर को पवन ट्राले को लेकर उसके घर के सामने पहुुंचा। जब उसने अपने भाई कृष्ण के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा और उसको गुमराह करके ट्राले को स्टार्ट करके चलने लगा, लेकिन इसी दौरान पवन की गतिविधियों को देखकर उसको शक हो गया। वह ट्राले के अंदर चढ़ गया तो उसका भाई ट्राले के अंदर सीट पर पड़ा हुआ था और उसके चोट के निशान थे। जब चालक पवन से इसके बारे में पूछता तो वह तैश में आकर बताया कि उसके भाई कृष्ण के साथ खटकड़ के निकट ढाबे पर शराब पिया था। इसी दौरान कहासुनी हो गई। कृष्ण तो सो गया, लेकिन उसको नींद नहीं आई। जब कृष्ण गहरी नींद में सो रहा था तो इसी दौरान उसने ट्राले के अंदर से लोहे की कुंडी को निकाल लिया और उसके सिर पर वार कर दिया। इसमें कृष्ण की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद वह शव को ट्राले की सीट पर डालकर घर ले आया। इस दौरान आरोपी पवन ने धमकी दी कि इसका अंतिम संस्कार कर दे, नहीं तो उसकी भी जान ले लेगा। इसके बाद आरोपी ट्राले से उतरकर फरार हो गया। बाद में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन मामला उचाना थाने का होने के चलते इसके बारे में सूचित किया। पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर ट्राला चालक गांव मदनहेड़ी निवासी पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि ट्राला चालक पवन के खिलाफ हत्या, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed