फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चौकीदार की हत्या, भतीजे पर लगा आरोप

चौकीदार की हत्या, भतीजे पर लगा आरोप

Tue, 27 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार की हत्या, भतीजे पर लगा आरोप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद (जुलाना)। गांव करसोला के श्मशान घाट के निकट निजी स्कूल के चौकीदार का शव बरामद हुआ। मृतक के मुंह, हाथ और पांव पर चोट के काफी निशान थे। परिजनों ने मृतक के भतीजे पर रंजिशन हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव करसोला निवासी 45 वर्षीय सिलक निजी स्कूल में चौकीदारी करता था। सोमवार अल-सुबह करसोला गांव में शमशान घाट के पास सिलक का खून से लथपथ शव ग्रामीणों ने देखा और सूचना जुलाना पुलिस को दी। मृतक के पास मोबाइल फोन, खून से लथपथ ईंट और डंडा पड़ा था। शव को देखकर लग रहा था कि हत्या करने से पहले मृतक के मुंह को ईंटें से मारकर जख्मी किया गया था। हाथ और पांव बुरी तरह चोटें थी। सूचना पाकर डीएसपी कप्तान एवं चौकी प्रभारी कृष्ण खर्ब पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया।

मोबाइल फोन से खुल सकता है राज
सिलक निजी स्कूल में चौकीदारी कर अपने परिवार का पेट पालता था। रविवार को बड़ा लड़का उसे खाना देकर आया था। अल-सुबह शमशान घाट के पास सिलक का शव खून से लथपथ मिला। अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में कारगर साबित हो सकती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


मृतक के भतीजे के खिलाफ हत्या का केस
मृतक सिलक की पत्नी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुरानी रंजिश के कारण भतीजे सुरेश ने हत्या की है। दो-तीन दिन पहले सिलक का झगड़ा सुरेश के भाई के साथ हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए सुरेश ने हत्या की है। पुलिस ने पूनम की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी पूनम की शिकायत पर मृतक सिलक के भतीजे के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही हत्यारा पुलिस की गिरफ्त में होगा। -एएसआई रामकिशन, जांच अधिकारी
निजी स्कूल के चौकीदार की हत्या, भतीजे पर हत्या का आरोप, केस
गांव के श्मशान घाट के निकट पड़ा मिला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed