फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अवैध रुप से दुकान में रखकर पटाखे बेचता दुकानदार गिरफ्तार

अवैध रुप से दुकान में रखकर पटाखे बेचता दुकानदार गिरफ्तार

Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अवैध रुप से दुकान में रखकर पटाखे बेचता दुकानदार गिरफ्तार
3.30 क्विंटल पटाखे के साथ दुकानदार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना शहर थाना पुलिस ने रेलवे रोड स्थित एक किराने की दुकान पर छापा मारकर दुकान में अवैध रूप से रखे तीन क्विंटल 30 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को गुप्ता सूचना मिली कि रेलवे रोड स्थित मुकंदी लाल, दीपक कुमार किराना स्टोर का मालिक रमेश कुमार अवैध रूप से पटाखे बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर रमेश कुमार की दुकान पर छापा मारा। पुलिस को रमेश कुमार की दुकान से तीन क्विंटल 30 किलो पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि पटाखे केवल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही बेचे जा सकते हैं, जोकि दीपावली से केवल दो या तीन दिन पहले स्थान निर्धारित होते हैं। इसके लिए भी प्रशासन से पटाखे बेचने का लाइसेंस लेना पड़ता है। यदि कोई बिना लाइसेंस पटाखे बेचता है तो वह गैरकानूनी है। इससे आगजनी की घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए पुलिस ने दुकानों पर छापेमारी का अभियान चलाया हुआ है ताकि अवैध रूप से कोई पटाखे नहीं बेच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed