{"_id":"5b9967f1867a557ec7517c24","slug":"61536780273-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता रोककर महिला के साथ की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना क्षेत्र के कालवन गांव में रास्ता रोककर महिला के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है।
गांव कालवन निवासी ऊषा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही सोनू व रजनी उससे निजी रंजिश रखते हैं। इसी के चलते गत एक सितंबर को देर शाम जब वह गली से गुजर रही थी तो सोनू व रजनी ने उसका रास्ता रोक कर उस पर हमला कर दिया। बचाव में जब उसने शोर मचाया तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।