{"_id":"5b43574d4f1c1b55238b54c1","slug":"61531139917-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार को चकमा देकर दो युवक उड़ा ले गए सोने की 12 अंगुठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्णकार को चकमा देकर दो युवक उड़ा ले गए सोने की 12 अंगुठियां
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। रेलवे रोड पर दो युवक स्वर्णकार को चकमा देकर सोने की अंगुठियों पर हाथ साफ कर गए। दोनों युवकों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए। बालूजा मार्केट में प्रदीप ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान मालिक प्रदीप वर्मा किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसके पीछे से दुकान पर उसकी बुआ का लड़का विकास कुमार व कारीगर आनंद कुमार बैठा था। दुकान में दो युवक आए और कानों की बालियां दिखाने की बात कही। उन बालियों की कीमत 1350 रुपये बनी और युवकों ने 500-500 के तीन नोट विकास को थमा दिए। छुट्टे न होने के कारण कारीगर आनंद कुमार को बाहर से छुट्टे लाने के लिए भेज दिया। कारीगर आनंद के बाहर जाने के बाद उन युवकों ने विकास को और गहने की दिखाने की बात कही और धीरे-धीरे वे विकास के पास पहुंच गए और सामान में खुद हाथ मारने लगेे। उन युवकों ने विकास को बुरी तरह से अपनी बातों में उलझा लिया और चकमा देकर सोने की 12 अंगुठियां चुराकर चलते बने। विकास को को कुछ शक हुआ और सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पाया कि युवक सोने की अंगुठियां चुराकर फरार हो चुके हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।