फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अलेवा थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत का मामला, पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने उठाया शव

अलेवा थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत का मामला, पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने उठाया शव

Tue, 09 Apr 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
अलेवा थाना क्षेत्र में किशोरी की मौत का मामला, पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने उठाया शव
शव मिलने के 36 घंटे बाद किशोरी का हुआ अंतिम संस्कार, डीएसपी आरोपों का नहीं दे सके जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रविवार सुबह गांव के जलघर में मिले किशोरी के शव का 36 घंटे के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। दूसरी तरफ रविवार की तरह ही सोमवार को भी परिजन व विभिन्न संगठनों के लोग धरना जारी रखा। शाम करीब पांच बजे परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हुए तो शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस के अनुसार इस मामले की हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से जांच की जा रही है। सभी संदिग्ध लोगों की कॉल डिटेल निकलवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के लिए 17 वर्षीय किशोरी पांच अप्रैल को घर से गायब हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी तो छह अप्रैल को एफआईआर दर्ज कर ली गई। सात अप्रैल की सुबह किशोरी का शव गांव के जलघर के वाटर टैंक में उतराता मिला। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में हुआ। बाद में शव को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों ने यहां से शव को उठाने से मना कर दिया। परिजनों व धरना दे रहे अन्य संगठनों के लोगों ने आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की लापरवाही से हुआ है। ऐसे में पुलिस को दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

युवती के मोबाइल से खुला राज
इस मामले में परिजनों को किशोरी के बैग से एक मोबाइल फोन मिला। फोन में गांव के ही एक युवक से बातचीत व मेसेज की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले किया था। युवक ने अपने साथ तीन और लोगों के नाम भी लिए थे, लेकिन पुलिस ने इस युवक को गांव के ही कुछ लोगों के कहने पर छोड़ दिया। यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो लड़की की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आरोपों का जवाब नहीं दे पाई पुलिस
मौके पर किशोरी के परिजनों को समझाने के लिए डीएसपी दलीप सिंह पहुंचे, लेकिन यहां परिजनों ने जो सवाल पुलिस पर दागे, उनका जवाब पुलिस देते नहीं बने। परिजनों ने कहा कि जब परिजनों ने पांच अप्रैल को शिकायत दी तो पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। उल्टा घरवालों को दबाया गया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया और आरोपी ने पुलिस की मौजूदगी में स्वीकारा कि उसकी बात किशोरी के साथ होती थी। फिर भी उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने जानबूझकर शव को रोहतक भेजा और पोस्टमार्टम भी रविवार की बजाये सोमवार को हुआ।
विसरा रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि किशोरी के शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में हुआ है, लेकिन पुलिस को अभी भी विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में न तो किसी चोट की पुष्टी हुई है और न ही दुष्कर्म की। ऐसे में अब केमिकल व अन्य रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।
जलघर में शव मिलने पर सवाल उठा रहे परिजन
वहीं परिजनों का कहना है कि जलघर के आसपास मकान बने हुए हैं और वहां हर समय कर्मचारी तैनात रहते हैं। ऐसे में जलघर के वाटर टैंक में शव कैसे पहुंचा यह बहुत बड़ा सवाल है। परिजनों का कहना है कि इस हत्या के पीछे बहुत बड़ी साजिश है।
शव उठाने पर आपस में हुई तकरार
किशोरी का शव उठाने को लेकर उसके परिजन सहमत हो गए, इस पर धरने पर पहुंचे कई संगठन के लोगों ने इसे गलत बताया। इसको लेकर किशोरी के परिजनों व रिश्तेदारों के बीच तकरार भी हो गई, लेकिन यह मामला बाद में सुलझ गया।

मौत के कारण से खुलेगा राज
पोस्टमार्टम में किसी भी प्रकार का ऐसा तथ्य नहीं मिला है, जिस पर कोई कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है, लेकिन मौत के कारण का पता चलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
दलीप सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed