{"_id":"5b942358867a55013a6c40a9","slug":"51536435032-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रताडना के आरोप में पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज प्रताडना के आरोप में पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत तीन पर मामला दर्ज
मारपीट कर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर की श्याम नगर कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम नगर कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय पूजा ने बताया कि उसकी शादी फतेहाबाद जिले के गांव धमन हाल आबाद कैमरी रोड हिसार निवासी शक्ति के साथ 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब उसने उनकी डिमांड पूरी नहीं की तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। एक दिन ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर दोबारा घर में घुसने पर जान से मारने की धमकी देते हुए निकाल दिया। पुलिस ने पति शक्ति, सास मूर्ति व ससुर साहब राम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ऊषा रानी ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।