{"_id":"5969150c4f1c1b347a8b4807","slug":"51500058892-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन आरोपी रिमांड पर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अदालत में पेशी पर आए युवक सुमेर की गोली मारकर हत्या करने के तीन आरोपियों को बहादुरगढ़ पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हत्या की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।
गांव रामराये निवासी अजय ने नौ जुलाई को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चचेरे भाई गांव रामराये निवासी सुमेर की जींद अदालत में पेशी थी। पेशी पर हिसार पुलिस सुरक्षा में लेकर आई थी। जब वह पेशी भुगतकर पुलिस सुरक्षा के बीच में जा रहा था तो इसी दौरान बाइक सवारों ने ऑटो में पीछे से गोली मार दी। इसमें उसके भाई सुमेर की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था। इस दौरान बहादुरगढ़ में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। इनकी पहचान गांव नगूरां निवासी राकेश उर्फ मिढ़, गांव सहानपुर निवासी दीपेंद्र, गांव ढांडाखेड़ी निवासी विक्की, गांव पेगां निवासी कुलबीर के रूप में हुई थी। जींद पुलिस अब गांव नगूरां निवासी राकेश उर्फ मिढ़, गांव सहानपुर निवासी दीपेंद्र, गांव ढांडाखेड़ी निवासी विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उनको अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पेशी को लेकर अदालत में बढ़ी सुरक्षा
जिले में बदमाशों के बीच में चल रही गैंगवार को लेकर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को हत्या के मामले में शातिर बदमाश विजय व उसके साथियों की अदालत में पेशी थी। इस कारण सुबह ही अदालत में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस ने अदालत के अंदर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी।
विज्ञापन
सुमेर हत्याकांड के तीन आरोपी रिमांड पर
बहादुरगढ़ पुलिस से प्रोडक्शन वारंट पर लिया