{"_id":"5c696bc0bdec220bb35c3bab","slug":"41550412736-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटा गांव के युवक ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंटा गांव के युवक ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, ग्रामीणों ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर जहां पूरे देश में लोगों में गुस्सा है वहीं सफीदों मंडल के एक गांव के रहने वाले किशोर का पाकिस्तान जिंदाबाद, हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। 17 साल के किशोर ने अपनी परचून की दुकान में बैठकर हंसते हुए हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल किया है। वीडियो वायरल होते ही गांव के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। वीडियो देखने के बाद उसके गांव के लोग किशोर की दुकान पर पहुंचे और उसकी जमकर पिटाई कर दी। खुश होकर वीडियो बनाकर डालने वाला किशोर ग्रामीणों की धुनाई के बाद माफी मांगने की मुद्रा में आ गया।
किशोर ने ग्रामीणों को बताया कि गांव के ही रमन ने उसे शराब पिलाकर यह कार्य करने के लिए उकसाया था। उसने ऐसा केवल नशे में किया है। किशोर द्वारा माफी मांगे जाने पर उसे छोड़ दिया गया। इसी बीच इस मामले की भनक पुलिस और खुफिया विभाग को लग गई। सूचना पाकर आनन-फानन में सफीदों पुलिस गांव पहुंच गई और उसे किशोर को काबू कर लिया। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच का विषय यह है कि नारेबाजी करने वाले किशोर का संबंध किसी देशद्रोही संगठन के साथ तो नहीं हैं।
ग्रामीण बोले-कई-कई दिनों तक गायब रहता है किशोर
इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि अकसर कई-कई दिनों तक किशोर गायब रहता है। ऐसे में जरूरी है कि जांच की जाए की उसके संबंध किस प्रकार के लोगों से हैं। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उक्त किशोर ने पहले भी गांव में पाकिस्तान का झंडा फहराने का काम किया था।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सरपंच
गांव के सरपंच तेजबीर ने कहा कि उनके गांव में यह शर्मनाक घटना हुई है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम हैै। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश रो रहा है और इस किशोर को मस्ती छाई हुई है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और किशोर के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।
एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस के संज्ञान में पूरा मामला आ चुका है। देश के खिलाफ नारेबाजी करने व करवाने वाले दोनों किशोरों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस गांव में जांच कर रही है। किशोर का बैकग्राउंड भी पता किया जाएगा। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किशोर की मंशा क्या रही है।
फोटो कैप्शन