{"_id":"5a0f23d54f1c1b7a548bd90e","slug":"41510941653-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर हमला
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत परिसर में पति ने पत्नी पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। तलाक के मामले अदालत में पेशी पर आई एक महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। महिला पर हमला होता देखकर अदालत परिसर में मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया और आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घायल महिला का नागरिक अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार पटियाला चौक निवासी सीमा की शादी 2010 में गांव जलालपुरा कलां निवासी संजीव के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच में अनबन चली हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जो संजीव के साथ रहती है। पिछले दिनों सीमा ने अदालत में याचिका दायर करके संजीव से तलाक की अपील की थी। इसी को लेकर शुक्रवार को अदालत में मामले को लेकर सुनवाई थी। सुनवाई को लेकर सीमा अपने वकील एसके शर्मा के चेंबर नंबर 48 में बैठी हुई थी। इसी दौरान सीमा का पति संजीव वहां पर पहुंच गया और उसको बाहर बुला लिया। जहां पर आरोपी ने अपने पास मौजूद नुकीली वस्तु से उसके मुंह पर हमला कर दिया। महिला पर हमला होता देखकर वहां पर मौजूद वकील पहुंच गए और महिला को उसके चुंगल से छुड़वाया। महिला सीमा ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने अदालत में तलाक के लिए याचिका दायर की थी। फिलहाल सीमा चीका में अपनी बहन के साथ रहती है। तीन महीने पहले ही उसने अदालत में तलाक के लिए आवेदन किया है। उसी को लेकर आज आई थी। जहां पर उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोटो कैप्शन
17जेएनडी 09: उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंची महिला।
17जेएनडी11: पुलिस के सामने बयान दर्ज करवाती हुई महिला।