फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नाके पर तैनात एसपीओ के साथ कार चालकों ने की मारपीट

नाके पर तैनात एसपीओ के साथ कार चालकों ने की मारपीट

Tue, 24 Oct 2017 12:30 AM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
नाके पर तैनात एसपीओ के साथ कार चालकों ने की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीदों।
गांव सरफाबाद चौकी के बाहर लगे बैरिकेड्स पर तैनात एसपीओ के साथ कार सवार लोगों ने मारपीट कर दी। एसपीओ ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत सफराबाद चौकी में शिकायत दी तो इंचार्ज ने कार्रवाई करने की बजाए उसकी शिकायत को फाड़ दिया। इसके बाद एसपीओ ने इसकी शिकायत एसएसपी और डीएसपी सफीदों को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हरिगढ निवासी पीड़ित एसपीओ सतपाल ने दी शिकायत में बताया कि आठ अक्टूबर की रात को गांव सरफाबाद चौकी के पास ही बैरिकेड्स पर ड्यूटी दे रहा था। करीब 10 बजे एक गाड़ी तेज गति से आई और बेरिकेड्स को टक्कर मार दी। इसको देखते हुए वह गाड़ी के पास गया तो गाड़ी में बैठे तीन युवकों ने उससे गाली गलौच करते हुए पीटना शुरू कर दिया। अन्य पुलिस कर्मचारी और चौकी इंचार्ज ने उसे छुड़ाया। इसके बाद गाड़ी सवार वहां से चले गए। सतपाल ने बताया कि इस घटना की शिकायत मेडिकल करवाकर उसने चौकी इंचार्ज रमेश को दी। सतपाल के अनुसार मामला न बढ़ाने की बात कहते हुए उसकी शिकायत को फाड़ कर फेंक दिया। चौकी इंचार्ज के इस रवैये से परेशान होकर उन्होंने डीएसपी और एसएसपी को भी इसकी शिकायत की, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि उसके पास इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है तो इसके बारे में जांच कर रही हैं। आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उनकी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।

चौकी इंचार्ज ने आरोपों को नकारा
चौकी इंचार्ज रमेश ने कहा कि सतपाल ने उसे कोई शिकायत ही नहीं दी है। एक शिकायत डीएसपी सफीदों को शिकायत दी गई थी। इसकी जांच एसएचओ सफीदों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed