फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रस्तावित लीड

प्रस्तावित लीड

Sun, 08 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड
जींद।
विज्ञापन

गांव झांझ में गुरुद्वारे के निकट लोहे की चादरों से भरा ट्राले व तेल टैंकर की टक्कर हो गई। इसमें तेल टैंकर में सवार चालक व मालिक की मौत हो गई। हादसा इतना भंयकर था कि चालक का धड़ शरीर से कटकर काफी दूर जा गिरा, जबकि टैंकर में केवल उसकी पांव ही बचे। वहीं टैंकर मालिक हादसे में घायल होकर उसके अंदर रहा लेकिन आग लगने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग देख दमकल को बुलाया। दमकर पहुंचने तक टैंकर का इंजन वाला हिस्सा जल चुका था। गनीमत यह रही कि टैंकर के टैंक ने आग नहीं पकड़ी। दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्राला चालक हादसे को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल ले आई। जहां पर चिकित्सकों ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया, जबकि टैंकर मालिक का शव पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव रुखी सोनीपत निवासी जसबीर ने तेल ट्रैंकर लिया हुआ है। जसबीर ने तेल टैंकर को आसोदा स्थित एचपी तेल रिफाइनरी में लगाया हुआ है। तेल ट्रैंकर पर गांव घिलौड़ कलां- रोहतक निवासी अशोक चालक था। शुक्रवार रात को दोनों रिफाइनरी से तेल भरकर कैथल के लिए रवाना हुए थे। जब मध्यरात्रि को गांव झांझ के निकट पहुंचे तो कैथल की तरफ से लोहे की चादर भरकर आ रहे ट्राले से टक्कर हो गई। हादसा इतना भंयकर था कि टैंकर के इंजन वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर होते ही टैंकर को चला रहे अशोक के शरीर का आधा हिस्सा कटकर सड़क पर गिर गया, जबकि टैंकर के अंदर केवल उसकी टांग ही रहीं।
विज्ञापन

हादसे मेंचालक के साइड में बैठा जसबीर भी घायल हो गया और उसी के अंदर पड़ा रहा। टक्कर के घर्षण से टैंकर के इंजन में आग लग गई। इसमें जसबीर घायल अवस्था में जिंदा ही जल गया। टक्कर होते ही आसपास के खेतों में पानी दे रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व दमकल को सूचना दी। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाद में पुलिस ने दोनों के शवों को निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने चालक अशोक के शव का तो पोस्टमार्टम कर दिया, लेकिन जसबीर का शव जली हालात में होने के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक टैंकर मालिक के चचेरे भाई नरेश की शिकायत पर अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम नहीं होने पर बिफरे परिजन
शनिवार दोपहर को पुलिस दोनों के शवों को टैंकर से लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों ही शवों का निरीक्षण किया। इसमें चालक अशोक का शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त था, जबकि टैंकर मालिक जसबीर का शव जली हालात में था। जहां चिकित्सकों ने अशोक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया, लेकिन जसबीर का शव जली हालात में होने के चलते पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और उसको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजन पोस्टमार्टम नहीं होने पर बिफर पड़े। वह सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे, लेकिन शनिवार का दिन होने के चलते सिविल सर्जन कार्यालय में नहीं मिले।
इसके बाद परिजनों ने सिविल सर्जन के आवास की तरफ रुख किया, लेकिन वहां भी सिविल सर्जन नहीं मिले। इसके बाद परिजन डीसी अमित खत्री से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। जहां पर डीसी अमित खत्री ने चिकित्सकों की कमेटी बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। लेकिन बाद में स्वास्थ्य अधिकारियों ने समझाया कि यहां पर जले हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसलिए शव का पीजीआई में बेहतर तरीके से पोस्टमार्टम हो सकता है। इसके बाद परिजन पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद जसबीर के शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।


बड़ा हादसा होने से टला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात को ट्राला व टैंकर दोनों की काफी स्पीड थी। जहां पर दोनों वाहनों की टक्कर हुई तो दूर तक आवाज आई। टक्कर होते ही टैंकर के इंजन वाले हिस्से में आग लग गई और तेल से भरे टैंकर के इंजन में आग लगने से लोग घबरा गए। इसकी सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी। दमकल की गाड़ी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई। आग टैंकर के अगले हिस्से को चपेट में लेने के बाद तेल टैंक की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया। अगर थोड़ी ही देर हो जाती तो तेल टैंकर आग पकड़ लेता और बड़ा ब्लास्ट हो सकता था।


ट्राले से हुई टक्कर में तेल टैंकर चालक व उसके साथ बैठे टैंकर मालिक की मौत हुई है। हादसे में टैंकर मालिक की जलने से मौत हुई, जबकि चालक की मौत दोनों वाहनों की टक्कर से हुई है। एक शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है, जबकि दूसरा शव जली हालात में होने के चलते उसका पोस्टमार्टम पीजीआई में होगा। अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सतीश कुमार, एएसआई सदर थाना जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed