फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बाइक व टाटा सूमो की टक्कर में दो युवकों की मौत ेक

बाइक व टाटा सूमो की टक्कर में दो युवकों की मौत ेक

Wed, 20 Mar 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक व टाटा सूमो की टक्कर में दो युवकों की मौत ेक
बाइक और सूमो की टक्कर में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद/नरवाना । मंगलवार रात खरल गांव के पास मोटरसाइकिल और टाटा सूमो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। गढ़ी पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का टोहाना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टाटा सूमो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने गांव के खुशीराम के बयान पर कार्रवाई करके कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार सूरज दिल्ली में और अंकित चंडीगढ़ में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दोनों मंगलवार देर रात कहीं से घर लौट रहे थे। अंकित ने गांव के रहने वाले विनोद को मोटरसाइकिल लेकर नरवाना बुलाया। वहीं सूरज भी उन्हें मिल गया। तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के लिए निकल लिए। रात करीब दस बजे गांव के पास यह सड़क हादसा हो गया।
गढ़ी थाना पुलिस के अनुसार एक टाटा सूमो गांव खरल से निकलकर नरवाना की तरफ आ रही थी। वहीं खरल गांव निवासी तीन युवक अंकित, सूरज व विनोद नरवाना से बाइक पर सवार होकर गांव आ रहे थे। गांव के पास बाइक व टाटा सूमो की टक्कर हो गई। जिससे मोटरसाइकिल सवार अंकित, सूरज व विनोद घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को उठाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन तीनों को टोहाना के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने 20 वर्षीय सूरज व 21 वर्षीय अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं 22 वर्षीय विनोद को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गढ़ी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर में तीन घायल हो गए थे। बाद में दो युवकों की मौत हो गई। सूरज बारहवीं पास था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। हादसे के दौरान वह दिल्ली से परीक्षा देकर गांव लौट रहा था। इधर इसका दोस्त अंकित चंडीगढ़ से परीक्षा देकर गांव आ रहा था। दोनों को उनका दोस्त विनोद मोटरसाइकिल पर लेने के लिए गांव से आया था। तीनों नरवाना बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और गांव जा रहे थे। पुलिस ने खुशीराम के बयान पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस ने टाटा सूमो के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि टाटा सूमो लोधर गांव की है और चालक गांव खरल में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनोें परिवारों पर टूटा गमों का पहाड़
हादसे से दोनोें परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। अंकित और विनोद दोनों दोस्त हैं। गांव के स्कूल में एक साथ ही पढ़ते थे। ऐसे में अंकित ने नरवाना से उसे लेने के लिए फोन किया था। ग्रामीणों के अनुसार अंकित और सूरज के पिता गांव में ही कुछ काम करते हैं। अंकित और सूरज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते थे। इससे दोनों के परिवारों को काफी उम्मीद थी। वहीं विनोद के पिता आठ साल से लकवाग्रस्त हैं।
सूमो चालक की तलाश कर रही है पुलिस
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने सूमो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन सूमो चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed