फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किनाना गांव में पुलिस बल के साथ कॉलेज में पेयजल लाइन का कनेक्शन करने पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग टीम को ग्रामीणों बैरंग लौटाया ़

किनाना गांव में पुलिस बल के साथ कॉलेज में पेयजल लाइन का कनेक्शन करने पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग टीम को ग्रामीणों बैरंग लौटाया ़

Wed, 13 Feb 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
किनाना गांव में पुलिस बल के साथ कॉलेज में पेयजल लाइन का कनेक्शन करने पहुंची जनस्वास्थ्य विभाग टीम को ग्रामीणों बैरंग लौटाया ़
कॉलेज में पुलिस बल के साथ पेयजल लाइन का कनेक्शन करने पहुंची जन स्वास्थ्य विभाग की टीम लौटी बैरंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। किनाना गांव स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के बूस्टर से एक निजी शिक्षण संस्थान में पानी का कनेक्शन करने गई टीम को ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज किया, लेकिन कॉलेज में पेयजल का कनेक्शन नहीं हो सका। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करते हुए जींद-रोहतक रोड को अवरोध डालकर जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर ग्रामीण जाम खोलने को राजी हुए। सूचना पाकर डीएसपी आदर्शदीप पुलिस बल के साथ पहुंचे और महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। पंचायत कल इस मामले में डीसी और एसडीएम से भी मिलेगी। वहीं पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर किनाना गांव निवासी 12 लोगों को नामजद कर 100 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की सप्लाई करने के लिए बिशनपुरा गांव से छह इंची पाइप लाइन से किनाना गांव में बूस्टर की पानी सप्लाई कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बूस्टर से चार इंची पाइप से गांव के बाहर बने एक निजी कॉलेज में ले जाई जा रही है। इससे गांव के लोगों के समाने पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में वे किसी भी सूरत में कॉलेज का कनेक्शन नहीं होने देंगे। गांव में बने बूस्टर से ही पानी की सप्लाई हो रही है। इस पाइप लाइन से भी उनका काम नहीं चलता है। ग्रामीणों को चार दिन के बाद सप्लाई मिलती है। इस विवाद पर पुलिस ने किनाना गांव निवासी सोहन, राजेश, सुरेंद्र, राजेश, चंद्र, सुंदर, जिले सिंह, राजकुमार, राजेश, चांद की पत्नी, मांगे की पत्नी व राजकुमार को नामजद कर 100 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में पेयजल की सप्लाई के लिए बिशनपुरा गांव के जलघर से पानी की सप्लाई की जाती है। इससे गांव में पहले ही पेयजल संकट बना हुआ है। यदि कॉलेज को यहां से पानी सप्लाई किया जाता है तो गांव में पानी की भारी कमी हो जाएगी। ग्रामीण कॉलेज को कनेक्शन करने का विरोध कर रहे थे, इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी मामले मे पंचायत जल्द ही डीसी व एसडीएम से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिमरजीत कौर, सरंपच, गांव किनाना।
दो महीने पहले भी हुआ था विरोध
दो महीने पहले भी जनस्वास्थ्य विभाग की टीम कॉलेज में पेयजल कनेक्शन के लिए गई थी। उस समय भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था, जिसके चलते काम नहीं चल सका। अब फिर से ग्रामीणों ने प्रशासनिक अमले को बैरंग लौटा दिया।

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस के समझाने पर जाम को खोल दिया। पंचायत को डीसी व एसडीएम से इस मामले में मिलने को कहा गया है। लाठीचार्ज व पथराव हुआ है, इस बात की अभी जानकारी नहीं है, मैं बाद में पहुंचा हूं।
आदर्शदीप, डीएसपी जींद।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल 12 लोगों को नामजद कर 100 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
आत्माराम, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed