{"_id":"5b3e6e2e4f1c1bbf248b4c58","slug":"31530818094-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी नगर में युवकों के दो गुटों में चले चाकू, एक युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांधी नगर में युवकों के दो गुटों में चले चाकू, एक युवक गंभीर
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्कीम नंबर छह स्थित गांधी नगर में वीरवार सुबह 11 बजे युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल पर खून पड़ा हुआ देखकर चाकू लगने से घायल हुए युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस को आशंका है कि युवक घायल होने के बाद वहां से फरार हो गया और किसी प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है। घटना की सूचना दुकानदारों ने पुलिस को दी थी लेकिन पुलिस को न तो घायल युवक मिला और न ही इस घटना के बारे में किसी को पता चला।